Shopping Rules: आर्थिक लाभ और ग्रहों की कृपा बढ़ाती है इस दिन की गई खरिदारी

Edited By Updated: 22 Nov, 2025 12:00 PM

shopping rules

Day wise Shopping Astrology: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को विशेष देवताओं और ग्रहों का अधिपत्य प्राप्त है। इसी कारण प्रत्येक दिन कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है, जबकि कुछ चीजों को वर्जित बताया गया है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के...

Day wise Shopping Astrology: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को विशेष देवताओं और ग्रहों का अधिपत्य प्राप्त है। इसी कारण प्रत्येक दिन कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है, जबकि कुछ चीजों को वर्जित बताया गया है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सही दिन पर की गई खरीदारी न केवल आर्थिक लाभ देती है, बल्कि ग्रहों की कृपा भी बढ़ाती है।

PunjabKesari Shopping Rules

सोमवार – सफेद वस्तुओं की खरीद शुभ
सोमवार चंद्र देव और भगवान शिव का दिन है। इस दिन दूध, दही, चावल, चांदी, सफेद मिठाई, सफेद वस्त्र खरीदने से मन की शांति बढ़ती है और चंद्र दोष दूर होता है। सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक सामान, लोहे की वस्तुएं व स्टेशनरी लेने से बचना चाहिए।

मंगलवार – भूमि व भवन खरीदने का श्रेष्ठ दिन
मंगल देव और बजरंगबली का दिन मंगलवार संपत्ति और साहस का प्रतीक है। भूमि, प्लॉट, मकान या फ्लैट की खरीद इस दिन अत्यंत शुभ मानी जाती है। लकड़ी, चमड़ा, दही, दूध या सफेद चीजें मंगलवार को न खरीदें, इससे मंगल दोष बढ़ सकता है।

PunjabKesari Shopping Rules

बुधवार – स्टेशनरी व हरी वस्तुओं की खरीद
बुध का दिन व्यापार, बुद्धि और गणेश जी की कृपा प्राप्त करने का होता है। इस दिन पेन, कॉपी, किताबें, पढ़ाई का सामान, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, उपकरण या बच्चों का सामान लेना शुभ माना जाता है। बुधवार को दवाई, चावल, तेल या बर्तन खरीदना अशुभ प्रभाव देता है।

गुरुवार – इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रॉपर्टी खरीदें
बृहस्पति का दिन ज्ञान, धन और सौभाग्य का प्रतीक है। इलेक्ट्रॉनिक्स, महंगी मशीनें, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का उत्तम समय गुरुवार है। इससे गुरु मजबूत होता है। गुरुवार को चश्मा, कंघी, धारदार औजार या पीली दाल खरीदने से बचें।

PunjabKesari Shopping Rules

शुक्रवार – सौंदर्य और आभूषण से जुड़ी खरीदारी
शुक्रवार सुख-सौंदर्य और धन-संपन्नता का दिन है। इस दिन कपड़े, कॉस्मेटिक्स, आभूषण, सजावटी वस्तुएं, इत्र और शृंगार सामग्री खरीदना अत्यंत शुभ है। शुक्रवार को पूजा-पाठ की वस्तुएं या पीतल के सामान नहीं खरीदने चाहिए।

शनिवार – घरेलू वस्तुएं व अनाज खरीदें
शनिवार शनि देव का दिन होने से यह अनाज, दालें, झाड़ू, मसाले, घी, घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीद का श्रेष्ठ समय माना जाता है। तेल, नमक, कोयला, लोहा या चमड़े की वस्तुएं इस दिन न खरीदें, इससे शनि दोष बढ़ता है।

रविवार – वाहन व फर्नीचर खरीदने का उत्तम दिन
सूर्यदेव के दिन रविवार को लाल वस्त्र, गेहूं, फर्नीचर, वाहन और महत्वपूर्ण नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लोहा, काले रंग की वस्तुएं और चमड़े की चीजें रविवार को न लें।

PunjabKesari Shopping Rules

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!