वर्ष 2022 में 71 दिन बजेंगी शहनाइयां, ये हैं शादियों के शुभ मुहूर्त

Edited By Updated: 18 Dec, 2021 08:46 AM

shubh vivah muhurat

घर में विवाह योग्य संतान के लिए जब हम रिश्ते देख रहे होते हैं तो रिश्ता तय करते ही हमें शहनाई बजने के शुभ मुहूर्त का इंतजार रहता है। धर्म और ज्योतिष में जिस तरह शादी के लिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shubh Vivah Muhurat 2022: घर में विवाह योग्य संतान के लिए जब हम रिश्ते देख रहे होते हैं तो रिश्ता तय करते ही हमें शहनाई बजने के शुभ मुहूर्त का इंतजार रहता है। धर्म और ज्योतिष में जिस तरह शादी के लिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग बताए गए हैं। उसी तरह शादी करने के लिए शुभ दिन और शुभ तिथियां भी बताई गई हैं। इस दिन और तिथि में शादी करना बहुत शुभ होता है। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। पति-पत्नी के भाग्य में वृद्धि होती है।

PunjabKesari Shubh Vivah Muhurat
वर्ष 2022 में साल के 12 महीनों में से 9 महीने शादियों के लिहाज से शुभ हैं।। इन 9 महीनों में शादियों के 71 दिन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। सिर्फ अगस्‍त, सितंबर और अक्टूबर महीने ऐसे हैं जिसमें चातुर्मास होने के कारण विवाह का एक भी मुहूर्त नहीं है। वर्ष 2022 में शादियों के लिए 31 दिन शुभ मुहूर्त तो बन ही रहे हैं लेकिन इसके अलावा इस दौरान कुछ ऐसे भी शुभ दिन रहेंगे, जिनमें बिना मुहूर्त के शादी की जा सकेगी जैसे अक्षय तृतीया। अक्षय तृतीया के दिन शादी करना बहुत शुभ माना जाता है, जो कि 3 मई 2022 को रहेगी। 

वर्ष 2022 के मई महीने में शादियों के सर्वाधिक 15 दिन शुभ मुहूर्त बनने जा रहे हैं जबकि मार्च महीने में शादियों के सिर्फ दो शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी 2022 की अगर बात करें तो 4 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जो  22 जनवरी , 23 जनवरी,  24 जनवरी और 25 जनवरी है। यानी जनवरी महीने में 4 दिन शहनाई बजेगी।

फरवरी 2022 में 11 दिन शादी के शुभ मुहूर्त है और ये शुभ तारीखें हैं- 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 9 फरवरी ,10 फरवरी, 11 फरवरी , 12 फरवरी , 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी और 22 फरवरी।

मार्च 2022 में शादी के केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।

अप्रैल 2022 में 11 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त बनेंगे और यह शुभ तारीखें हैं-  14 अप्रैल,  15 अप्रैल, 16 अप्रैल , 17 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल, 24 अप्रैल और 27 अप्रैल। इन तारीखों को विवाह करना शुभ होगा।

PunjabKesari Shubh Vivah Muhurat
मई 2022 में शादियों के सर्वाधिक 15 दिन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं और यह शुभ मुहूर्त हैं- 2 मई और 3 मई, जिस दिन अक्षय तृतीया भी है। इसके अलावा 9 मई, 10 मई, 11 मई ,12 मई, 15 मई ,17 मई ,18 मई, 19 मई, 20 मई, 21 मई, 26 मई, 27 मई और 31 मई को शादी करना शुभ रहेगा।

जून 2022 में 12 दिन शादी करने के लिए शुभ मुहूर्त हैं और यह शुभ मुहूर्त 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को रहेंगे।

जुलाई महीने विवाह करने के शुभ मुहूर्त 5 दिन रहेंगे और यह शुभ तारीखें हैं- 4, 6, 7, 8 और 9 जुलाई।  

जुलाई 2022 के बाद अगस्त सितंबर व अक्टूबर महीने में शादियों का कोई मुहूर्त नहीं है और इन तीन महीनों के दौरान शादियों का मांगलिक कार्यों पर एक तरह से बैन रहेगा।

फिर नवंबर 2022 में 4 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त बनेंगे और यह मुहूर्त 25, 26, 28 और 29 तारीख को रहेंगे।

दिसंबर 2022 में 7 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। दिसंबर महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।

ज्योतिष के मुताबिक शादी करने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सबसे अनुकूल माना जाता है जबकि मंगलवार को विवाह के लिए अशुभ माना जाता है। इसी तरह शादी करने लिए द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि बेहद शुभ होती है। साथ ही शादी के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ होता है।  इसके अलावा गोधूलि बेला में शादी करना उत्तम होता है।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Shubh Vivah Muhurat

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!