Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2026 10:31 AM

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन कस्बे स्थित सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक और युवती की मौत हो गई।
बांदा (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन कस्बे स्थित सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक और युवती की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान लखनपुर निवासी शत्रुघ्न (20) और पहाड़ी क्षेत्र निवासी राजमनी (19) के रूप में हुई है। दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।