श्री कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: सुलह की कोशिश बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर होगी वार्ता

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 09:58 AM

sri krishna janmabhoomi dispute

श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई सुलह वार्ता बेनतीजा रही। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं, लेकिन किसी सहमति पर नहीं पहुंच सके।

मथुरा (एजैंसी): श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को हुई सुलह वार्ता बेनतीजा रही। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं, लेकिन किसी सहमति पर नहीं पहुंच सके। अब मामले में 18 अगस्त को फिर वार्ता होगी। अधिवक्ताओं के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है। 

हिंदू पक्ष ने विवादित भूमि मंदिर न्यास को सौंपने और मुस्लिम पक्ष को ईदगाह के लिए अन्यत्र भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं, शाही ईदगाह इंतजामिया कमेटी के सचिव अधिवक्ता तनवीर अहमद ने प्रस्ताव खारिज करते हुए 1968 में हुए समझौते पर कायम रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है और इसी कारण अंतिम फैसला अदालत को ही करना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!