Surya Gochar 2025: सूर्य होंगे महाबली, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 08:50 AM

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अब महाबली होने वाले हैं क्योंकि 16 नवंबर को वह अपनी नीच तुला राशि से बाहर आ जाएंगे और अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे जहां मंगल के साथ ही उनका सामना होगा और ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाने...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अब महाबली होने वाले हैं क्योंकि 16 नवंबर को वह अपनी नीच तुला राशि से बाहर आ जाएंगे और अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे जहां मंगल के साथ ही उनका सामना होगा और ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाने वाला आदित्य मंगल राजयोग भी बन जाएगा। सूर्य जब भी आदित्य मंगल राजयोग बनाते हैं तो उनकी पावर और बढ़ जाती है और कई राशियों के लिए जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते चले जाते हैं। सूर्य ग्रहों के राजा हैं तो मंगल को ग्रहण का सेनापति कहा जाता है। जब भी राजा और सेनापति का अच्छा तालमेल होता है तो कोई भी फौज जंग नहीं हारती। अब इन दोनों ग्रहों के तालमेल से एक महीने तक कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है क्योंकि सूर्य एक राशि में एक महीना रहते हैं।

PunjabKesari Surya Gochar

सूर्य जब पावरफुल होते हैं, तो उनकी ऊर्जा अपने चरम पर होती है। यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नई शुरुआत का संकेत देता है। साथ ही सूर्य का यह गोचर धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

सूर्य को ऊर्जा, कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और आत्म सम्मान का प्रतीक माना जाता है। सूर्य हमारे भीतर एक नई एनर्जी, एक नई जागरूकता का संचार करते हैं। बहुत से प्रशासनिक अधिकारियों और सीनियर पॉलीटिशियंस की कुंडलीयों में सूर्य बहुत ही डायनेमिक पोजीशन पर होते हैं, बहुत पावरफुल होते हैं और वह उस व्यक्ति का प्रभाव बढ़ा देते हैं यानि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन हो या राजनीति, ऐसे व्यक्ति का डंका बजने लगता है। सूर्य जब राज योग बनाते हैं तो अपना पूरा जलवा दिखाते हैं। अब 16 नवंबर से यही जलवा एक महीने के लिए देखने को मिलने वाला है। सूर्य कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद करने वाले हैं। 

सूर्य का राशि परिवर्तन जिन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और जिन राशियों की किस्मत बदलने वाला है, उनका जिक्र करते हैं।

PunjabKesari Surya Gochar

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है, जो मंगल की राशि है और सूर्य की उच्च राशि है। सूर्य का गोचर मेष राशि वालों को बहुत पॉजिटिविटी देगा। बहुत एनर्जी देगा। बहुत ही प्रेरणा देगा और मेष राशि के लोग अपने अंदर छिपी हुई टैलेंट को बाहर लेकर आएंगे।बोल्ड डिसीजंस लेंगे। चैलेंज स्वीकार करेंगे। लाइफ में रिस्क भी लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। पूरी तरह से डंका बजेगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपने आप को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है जो सूर्य के मित्र चंद्रमा की राशि है और बृहस्पति की उच्च राशि है। इस राजयोग के चलते कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। उनके व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी। अटके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपकी अंदर छिपी हुई टैलेंट दुनिया के सामने खुलकर आएगी। आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। विरोधी चारों खाने चित होते चले जाएंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है, जो सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है और सिंह राशि वालों के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और बंपर लाभ के मौके आएंगे। सूर्य आपको ऊर्जा, उत्साह और बहुत ही पॉजिटिविटी देंगे। आपको कई क्षेत्रों में लीड करने का यानी नेतृत्व करने का मौका देंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपका यश और मान यानी सोशल स्टेटस बढ़ेगा। आप के निर्णय को सराहा जाएगा। विरोधी आप के आगे टिक नहीं पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। सूर्य के गोचर से तुला राशि वाले लोग जो अभी तक उधेड़बुन में थे और कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहे थे। वह अब महत्वपूर्ण निर्णय जिंदगी में लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील भी आप फाइनल कर सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते जाएंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तुला राशि के जो स्टूडेंट कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कामयाबी इंतजार कर रही है। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होती जाएगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है, जिसमें सूर्य गोचर करेंगे और मंगल के साथ मिलकर आदित्य मंगल राजयोग बनाएंगे। सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के भाग्य के दरवाजे खोल देगा। सूर्य आपके कई बिगड़े हुए काम संवारते चले जाएंगे और समाज में आपका डंका बजेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। नई प्रॉपर्टी बनाने में आप कामयाब रहेंगे। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो कोई अच्छी पोस्ट आपको मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलने वाली है।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। सूर्य का यह गोचर मीन राशि के लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव लेकर आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके विचारों के आगे नतमस्तक होंगे। जो योजनाएं आपने बना रखी थी और अभी तक वह पाइप लाइन में थी, वह अब पूरी होने लगेगी यानी इंप्लीमेंट स्टेज पर आ जाएंगी यानी क्रियान्वित होने लगेंगी। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर होती जाएगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और इनवेस्टमेंट का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Surya Gochar

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!