Tarot Card Rashifal (26th August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 25 Aug, 2025 02:25 PM

tarot card rashifal

मेष (Aries) – The Chariot आज आप अपनी इच्छाशक्ति से कठिन हालात को भी जीत सकते हैं। कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ेगी। रिलेशनशिप

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) – The Chariot
आज आप अपनी इच्छाशक्ति से कठिन हालात को भी जीत सकते हैं। कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ेगी। रिलेशनशिप में आत्मविश्वास से बातें सुलझेंगी।

वृषभ (Taurus) – The Empress
आज का दिन सुख, प्रेम और सृजन का है। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध गहराएंगे। धन की आवक बढ़ेगी। कोई अनजान फरिश्ता बनकर जीवन में आएगा।

मिथुन (Gemini) – Two of Swords
आज आपको किसी निर्णय में उलझन हो सकती है। रिश्तों में हां या न कहने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। दिल की बजाय दिमाग की सुनें।

कर्क (Cancer) – Ace of Cups
जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। चाहे प्रेम संबंध हो या काम में अवसर। भावनात्मक संतुलन आपको बहुत सकारात्मक परिणाम देगा। भूली-बिसरी यादें, फिर से ताजा होंगी।

सिंह (Leo) – Strength
आज धैर्य और संयम आपकी असली ताकत रहेंगे। रिश्तों में गुस्से से बचें। साहस से काम करने पर सफलता निश्चित है। ऑफिशियल कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है।  

कन्या (Virgo) – The Hermit
आज आप आत्मचिंतन के मूड में रह सकते हैं। अकेले समय बिताना फायदेमंद होगा। रिश्तों में स्पष्टता लाने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, किसी भी बात को दिल पर न लें।

तुला (Libra) – Justice
आज का दिन संतुलन और निष्पक्ष निर्णय लेने का है। अगर कोई कानूनी या रिश्तों का मसला है तो न्यायपूर्ण समाधान मिलेगा। धन संबंधित समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio) – Death
पुराने पैटर्न को छोड़ने का समय है। चिंता तथा तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी रिश्ते या आदत का अंत नई शुरुआत लाएगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवर्तन को अपनाएं। यात्रा का योग है।

धनु (Sagittarius) – Wheel of Fortune
किस्मत का साथ आज आपके साथ है। अचानक कोई शुभ समाचार या अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी नई चमक आएगी। अपने प्रयासों में तेजी लाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।

मकर (Capricorn) – The Devil
आज किसी मोह, लालच या नकारात्मक सोच से बचना होगा। रिश्तों में ईगो और जिद को त्यागें। तभी शांति मिलेगी। जोखिम लेना बिल्कुल नहीं चाहिए।

कुंभ (Aquarius) – Star
आशा और उम्मीद का दिन है। कोई सपना सच होने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। रिलेशनशिप में हीलिंग और पॉजिटिविटी आएगी।  थोड़ी शांति बनाए रखेंगे तो आगे बढ़ने में आसानी होगी।

मीन (Pisces) – The Moon
भावनाएं गहरी होंगी लेकिन भ्रम और शंका से बचें। रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है। सपनों और अंतर्ज्ञान पर ध्यान दें। कोर्ट और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!