Tarot Card Rashifal (10th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 06:44 AM

tarot card rashifal

मेष-  नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

वृष- आजीविका में नए प्रस्ताव आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि सम्भव है। व्यापार में भी नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। अनाज, तेल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।

मिथुन- मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कैरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

कर्क- दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें, भाइयों से विवाद की संभावना है। सत्कर्म में रुचि रहेगी।

सिंह- आलस्य हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

कन्या- आप बहुत ज्यादा बोलते हैं, अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दोस्त बनेंगे।

तुला- आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। प्रशासनिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

वृश्चिक-  कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें।

धनु- अपने स्वभाव में विनम्रता और सहजता बनाए रखें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

मकर- आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्य पद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।

कुंभ- आप चाहते हैं कि परिजन आप को प्रेम करें, इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

मीन- आप की महत्ता लोगों को पता चलेगी। यश और सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दे पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!