Tarot Monthly Horoscope April: अप्रैल का महीना इन राशियों के लिए रहने वाला है बेहद खास, पूरी होगी मन की हर मुराद

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Apr, 2024 06:49 AM

tarot monthly horoscope april

मेष- यह माह मेष राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह माह मेष राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मंथ के मध्य में ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- यह महीना आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा-पूर्व
शुभ अंक- 8

मिथुन- इस मंथ मिथुन राशि वालों को व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से बचना होगा। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। माता-पिता की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। माह के अंत में सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम  
शुभ अंक- 2

कर्क- यह माह कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। लव लाइफ में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह मंथ बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का ब्रेकअप हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की संगति की और ध्यान देने की आवश्यकता है। दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
उपाय- शिव जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह माह ताजगी से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
उपाय-  शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- व्यापार में कोई नई शुरुआत करने के लिए कोई भागीदार मिल सकता है। काम में व्यर्थ रहने के कारण परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग जमीन या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। किसी को उधार देने से बचें। सिर में भारीपन रहेगा।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

धनु- यह माह आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बढ़ रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। भाई की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग-  सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

मकर- व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह मंथ बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्र पढ़ाई में बिजी रहेंगे। कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कुंभ- यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। मन में चल किसी परेशानी को जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे। माह के मध्य में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मीन- यह मंथ मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि लेंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!