आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Feb, 2024 08:03 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इसके कारण लोग इन्हें बहुत बात झगड़ालू और लड़ाकू समझ लेते हैं। परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहता। इनका शारीरिक गठन काफी मजबूत होता है। ये लोग देखने में बली और इनका स्वभाव रोबदार होता है। ये लोग बहुत ही साहसी एवं ऊर्जावान होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हर साहसिक कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग हर कार्य को बड़ी स्फूर्ति से करते हैं। आलस इन के आसपास भी देखने को नहीं मिलता। इनके शरीर में हमेशा एक गति देखने को मिलती है। मूलांक 9 वाले जातक अगर शांत बैठे हो तो भी इनके शरीर में एक हलचल बनी रहती है। मूलांक 9 वाले जातक काफी गतिमान रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी चुलबुला और शरारती होता है। मूलांक 9 वाले जातक अपना बचपना कभी नहीं खोते। इन लोगों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। ये लोग हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं। ज्यादा देर तक किसी बात को लेकर गंभीर नहीं रह सकते। इन लोगों के दोस्त अधिक होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी दोस्ती करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की हर विषय को सीखने में रुचि होती है। इन लोगों को पुलिस, सेना कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, समाज सेवी, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूपों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। फरवरी के महीने का समय बच्चों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी उच्च शिक्षा को लेकर भी आगे की योजना बना सकते हैं। मार्च के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक काम करने से बचें। विदेशी शिक्षण शैली को अपनाने का मन बना सकते हैं। अप्रैल के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। विशेष रूप से व्यापार में कोई भी निवेश सोच-समझ कर करें। मई के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निजी जीवन और भावनाओं के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। जून के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। जुलाई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अगस्त के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में कोई नई जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। हालांकि मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में पदोन्नति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!