आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2024 03:48 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। मई के महीने का समय हालांकि थोड़ा सा निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। जून के महीने में भौतिक संसाधनों में वृद्धि होने के साथ-साथ कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियों के सामने विवश होना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना भी बनती है। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यावसायिक स्तर पर आपकी कामकाज करने की क्षमता में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने का समय कला और रचना के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी वहम के चलते अनबन होने की संभावना बनती है। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। अप्रैल के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। गुड़ का दान मंदिर में करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कपड़ों का दान न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!