Edited By Sarita Thapa,Updated: 16 Apr, 2026 09:47 AM

महाकाल के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन भक्तों की भारी संख्या देखने को मिलती है।
Ujjain Mahakaleshwar mandir news : महाकाल के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन भक्तों की भारी संख्या देखने को मिलती है। महाकाल का यह मंदिर लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं की सुविधा के श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति कोई व कोई बदलाव करती रहती है। महाकाल मंदिर में इस बार भस्म आरती की बुकिंग को लेकर बदलाव किए गए है, ताकि लोगों को लंबी-लंबी लाइनों को लगकर धक्का-मुक्की का सामना न करना पड़े।
मंदिर समिति ने फैसला लिया है कि जहां पहले लोग एक दिन पहले लाइन में लगकर भस्म आरती के लिए अपनी बुकिंग करवाते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव कर दिया गया है। अब श्रद्धालुओं एक दिन पहले ही घर पर बैठे ही अपनी बुकिंग ऑनलाइन ही कर सकेंगे। साथ ही जो बुकिंग विंडो पहले तीन महीने पहले ही खोल दी जाती थी। अब वह घटाकर एक महीने कर दी गई है, जिससे ये तरीका आसान हो जाए।
अब भस्म आरती के भी लगेंगे रूपये
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती जहां पहले 300 ऑफनाइन की परमिशन होती थी, जो लोगों के लिए पूरी तरह से मुफ्त थी। लेकिन अब मंदिर समीति ने इस नियमों में बदलाव किए है, ताकि लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े। अब भस्म आरती की ऑफनाइन परमिशन तो मिलेगी लेकिन उसके लिए थोड़े पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
सुबह 8 बजे खुलेगी बुकिंग विंडो
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर समीति ने तत्काल बुकिंग के लेकर भी कई कड़े मियम लागू किए है। अगर किसी व्यकित जो भस्म आसती में शामिल होना है, तो एक दिन पहले सुबह 8 बजे मंदिर की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपनी आरती के लिए बुकिंग करना होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ