Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Aug, 2026 11:32 AM

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदी हॉल में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग और अवरोधकों को तोड़ दिया और जबरन गर्भगृह की ओर बढ़ने की...
Ujjian Mahakaleshwar Temple News : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदी हॉल में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग और अवरोधकों को तोड़ दिया और जबरन गर्भगृह की ओर बढ़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने दानपेटियों को भी इधर-उधर फेंक दिया।
सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया और उनके साथ हाथापाई और मारपीट की गई। घटना में कई सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हंगामे के चलते मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उस समय मंदिर में मौजूद थे, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। समिति का कहना है कि धार्मिक आस्था के नाम पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब मंदिर प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
-विशाल ठाकुर, उज्जैन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ