इन घरों से दूर रहती हैं मां लक्ष्मी, जानें कौन-सी आदतें बनती हैं दरिद्रता का कारण

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 05:59 PM

vastu habits that cause poverty

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री माना गया है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास स्थाई तौर पर बना रहे और परिवार में कभी भई आर्थिक तंगी न आएं।

Vastu habits that cause poverty :  हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री माना गया है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास स्थाई तौर पर बना रहे और परिवार में कभी भई आर्थिक तंगी न आएं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें घर पर करने से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती है, जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसका बुरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है और घर में रोज-रोज कलह-क्लेश होने लगता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी आदतें हैं, जिन्हें करने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता है। 

Vastu habits that cause poverty

इन आदतों के कारण घर से दूर रहती हैं मां लक्ष्मी

गंदगी और अव्यवस्था
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस  घर के मुख्य द्वार  पर हर समय गंदगी  रहती है या रसोई घर में जूठे बर्तन रातभर छोड़े जाते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

सूर्योदय के बाद तक सोना
जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बजाय सूर्योदय के बाद भी चादर से मुंह ढक्कर सोते रहते हैं और सुबह ही पहली किरण का आनंद नहीं ले पाते और पूजा-पाठ से दूर रहते हैं। उनसे धन की देवी माता लक्ष्मी अप्रसन्न रहती है। साथ ही उन्हें पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Vastu habits that cause poverty

महिलाओं और बुजुर्गों का अनादर
जिस घर में महिलाओं और अपने से बड़े लोगों का आदर नहीं होता और जहां हर वक्त कलह-क्लेश बना रहता है। ऐसे घरों से  मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है और वहां पर सुख-समृद्धि कभी नहीं टिकती है। 

शाम के समय सोना या झाड़ू लगाना
जो लोग सूर्य ढलने के बाद सोते हैं और झाड़ू लगाते हैं, शास्त्रों और वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। क्योंकि संध्या काल में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है, इसलिए शाम के समय इन चीजों को करने से परहेज करना चाहिए। 

Vastu habits that cause poverty

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!