Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं मिट्टी के गमले, धन और संपत्ति में होगी वृद्धि

Edited By Updated: 10 Jan, 2025 11:36 AM

vastu tips

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को रखने के लिए खास दिशा बताई जाती है। घर में पौधे रखना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Keeping potted : वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को रखने के लिए खास दिशा बताई जाती है। घर में पौधे रखना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। बहुत सारे लोग अपने घर को वास्तु के हिसाब से बनाते है और चीजों को भी इस के मुताबिक रखते हैं। इसी तरह ही गमले को सही दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुन्दर और स्वस्थ पौधों वाले गमले धन और संपत्ति की वृद्धि के लिए भी शुभ माने जाते हैं। तो आइए जानते गमलों को रखने की दिशा के बारे में-

PunjabKesari Vastu Tips For Keeping potted

घर की इस दिशा में लगाएं गमले

छोटे आकार के गमले को रखने की दिशा
वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे आकार के गमले लगाना बहुत अच्छा होता है। माना जाता है कि इस दिशा में छोटे आकार वाले गमले लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ होता है। अगर आप छोटे गमले ईशान कोण में नहीं लगा सकते हैं, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।  

PunjabKesari Vastu Tips For Keeping potted    

बड़े आकार के गमले को रखने की दिशा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भारी मिट्टी के गमले खास करके बड़े-बड़े बिजनेस पार्क या किसी बड़े बाग-बगीचे रखे जाते हैं। इन गमलों नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा पर लगाना चाहिए। इस दिशा में जितने हो सके भारी गले लगाए जा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में भारी गमले लगाने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Keeping potted

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!