Vastu Tips: जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां, घर में भूलकर भी इन चीजों को न रखें खाली

Edited By Updated: 23 Jan, 2025 11:34 AM

vastu tips

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। जिसमें हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र आपके घर में रखी चीजों को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। जिसमें हमारे जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र आपके घर में रखी चीजों को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती है। अगर सही तरह से वास्तु के नियमों का पालन किया जाए, तो जिंदगी में आने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है। इसी कारण से घर की वस्तुओं को सही से रखने की सलाह दी जाती है। घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके खाली होने पर बुरा असर देने लगती हैं। साथ ही वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि घर में किन-किन चीजों को खाली नहीं रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tip

बाथरूम की बाल्टी
वास्तु शास्त्र में बाथरूम ऐसा स्थान है, जहां पानी का प्रवाह होता रहता है। वास्तु शास्त्र में पानी को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कभी भी नहाने के बाद बाथरूम में बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पर्स या वॉलेट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने पर्स या फिर वॉलेट को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। जब आपके पर्स या वॉलेट में पैसे होते हैं, तो इससे धन आपकी तरफ आकर्षित होता है। वहीं, जब पर्स या फिर वॉलेट खाली रहता है तो धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tip

खाली फूलदान
फूलदान घर की खूबसूरती और रौनक को बढ़ाने के साथ-साथ रिश्तों और संबंधों के खिलने का संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फूलदान को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। खाली फूलदान अधूरे रिश्तों या घर के भीतर खालीपन की भावना को दर्शाता है।

PunjabKesari Vastu Tip


















 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!