3 hours ago
5 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
18 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 27 Sep, 2019 04:33 PM
आज के समय में वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी लोकप्रिय हो चुका है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के हिसाब से अगर घर में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ आज के समय में वास्तु का प्रचलन लोगों में काफी लोकप्रिय हो चुका है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के हिसाब से अगर घर में चीज़ें हो तो घर में कभी भी नकरात्मकता नहीं फैलती है। क्योंकि वास्तु केवल दिशाओं के लिए ही नहीं बल्कि हर किसी चीज़ को लेकर ही वास्तु को अपनान बेहद जरूरी है। इसी तरह आज हम आपके घर से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु के नियम लेकर आएं हैं जिन्हें अपनाकर आप घर से नकरात्मक ऊर्जा को बाहर कर सकते हैं। कहते हैं कि इंसान के रहने के लिए घर जितना जरूरी होता है, उससे भी ज्यादा जरूरी है उस घर का वास्तु दोष से मुक्त होना है। वास्तु के अनुरूप बना घर शुभ फल देने वाला होता है। इसके विपरीत वास्तु दोष स्वास्थ्य का नाश कर रोग उत्पन्न करते हैं। यही रोग व्यक्ति के रोजगार को प्रभावित करते हैं और इसके साथ ही व्यक्ति का धन भी बर्बाद हो जाता है। वहीं बताया गया है कि रसोई घर का महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि व्यक्ति के लिए जहां खाना बनता हो वह स्थान बहुत महत्व रखता है। प्राचीन काल में दिशाओं का ज्ञान मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण जगह रखता था। वास्तु के अनुसार पूर्व और दक्षिण दिशाओं के मध्य स्थान को आग्नेय कोण कहा जाता है यानि जहां अग्नि का वास हो या ताप संबंधित कार्य होते हो, उसी दिशा में रसोई का निर्माण होना सही रहता है। ऐसा होने पर घरवालों का स्वास्थ्य ठीक रहता है और धन की कमी भी नहीं रहती है। माना जाता है कि किचन की बनावट भी बड़ी महत्वता रखती है। कहते हैं कि रसोई वर्गाकार हो तो ज्यादा बेहतर होता है अगर वर्गाकार न हो आयताकार हो तो वह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा में कुकिंग प्लेटफार्म बनाना चाहिए। जिससे आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा को ज्ञान, स्वास्थ्य व मानस्क शांति के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा खाना खाने वालों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। आजकल के समय में छोटे-छोटे फलैटों में वास्तु के हिसाब से सबकुछ बनाना संभव नहीं होता है और जो जैसा बना हो वैसा ही उसे स्वीकार करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप वास्तु पर भरोसा रखते हैं तो वास्तु एक्पर्ट की सलाह से कुछ चीज़ों में परिवर्तन ला सकते हैं। अगर कुंकिग प्लेटफार्म पूर्व दिशा में नहीं है तो कम से कम वहीं एक खिड़की जरूर होनी चाहिए। जिससे कि सूर्य की रोशनी किचन में जा सके। पूर्व व उत्तर दिशा के मिलन वाले स्थान को ईशाण कोण कहा जाता है और ये घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है। इसलिए वास्तु के हिसाब से यहां मंदिर की स्थापना होनी चाहिए। इस दिशा का स्वामी बृहस्पति माना गया है। कहते हैं कि इस जगह को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। कूड़ा व अन्य सामान को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। कहते हैं कि अगर किसी कारण से आपको किचन में बदलाव करना पड़े तो इसके लिए कभी भी संकोच न करें। जूठे बर्तनों को रसोई में कभी न रखें क्योंकि जब आप सुबह रसोई में जाएंगे तो रसोई घर को गंदा देखकर आपको अच्छा नहीं लगेगा। गंदगी देखने से मानसिक रोग भी हो सकता है। घर बनाते समय ध्यान रखें कि उत्तर व पूर्व दिशा नीची हो और दक्षिण व पश्चिम दिशा ऊंची रहे। क्योंकि ऐसे में पानी का बहाव उल्टी दिशा में रहेगा तो परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पडे़गा। पुरुषों में गुस्सा बढ़ेगा और महिलाएं किसी न किसी बीमारी का शिकार हो जाती हैं, क्योंकि महिलाएं ज्यादा समय तक घर में रहती हैं। इस प्रकार वास्तु शास्त्र के सूत्र मानव कल्याण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जिसका पालन करके जीवन को सुखी बनाया जा सकता है। साथ ही इसमें कोई शक नहीं कि आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी तथा आपके जीवन में यश व धन का कभी अभाव महसूस नहीं होगा। पं राज पाल शर्मा
Tulsi Plant Vastu tips : श्यामा या रामा तुलसी ? वास्तु के अनुसार जानें किसका है आपके घर में स्थान
Main Door Vastu : दक्षिणमुखी दरवाजा भी होता है शुभ ! बस अपनाने होंगे ये खास वास्तु टिप्स
नेगेटिव एनर्जी से हैं परेशान ? जानें वास्तु के अनुसार हनुमान जी की तस्वीर लगाने की सही दिशा और नियम
Makar Rashifal 23 March : मानसिक शांति का सवेरा ! मकर राशि वालों के लिए 23 मार्च है तनाव से मुक्ति...
26–27 मार्च को होगा कन्या पूजन, नवरात्रि में कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति
Hanuman Jayanti Vrat Katha : हनुमान जयंती पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, हर संकट से मिलेगी मुक्ति
Navratri Upay : नवरात्रि में लौंग से करें ये आसान उपाय, राहु-केतु दोष से मिलेगी राहत
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर करें ये अचूक उपाय, दूर होगा मांगलिक दोष और मिलेगा बजरंगबली का...
Crows Over Tel Aviv: तेल अवीव के ऊपर कौवों का झुंड किसी संकट का संकेत है? जानें क्या कहते हैं...
Ram Navami 2026: इस राम नवमी घर जरूर लाएं ये 5 शुभ वस्तुएं, खुलेंगे तरक्की के रास्ते
USD $
05/04/2026 01:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes