Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2026 04:49 PM

Vastu Tips for Overhead Water Tank: क्या आप जानते हैं कि छत पर गलत दिशा में रखा पानी का टैंक धन हानि और संतान के लिए कष्टकारी हो सकता है? जानें वास्तु अनुसार पानी की टंकी रखने की सबसे शुभ दिशा और प्लेटफॉर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
Vastu Tips for Overhead Water Tank: क्या आप जानते हैं कि छत पर गलत दिशा में रखा पानी का टैंक धन हानि और संतान के लिए कष्टकारी हो सकता है? जानें वास्तु अनुसार पानी की टंकी रखने की सबसे शुभ दिशा और प्लेटफॉर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
घर की छत पर रखी पानी की टंकी केवल आपकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति को भी नियंत्रित करती है। गलत दिशा में रखी गई टंकी न केवल मानसिक तनाव का कारण बन सकती है, बल्कि परिवार की प्रगति में भी बाधक सिद्ध होती है। जानें कि कैसे ओवरहेड वॉटर टैंक की सही दिशा और प्लेटफॉर्म की ऊंचाई आपके जीवन में स्थिरता और सौभाग्य ला सकती है। छत पर ओवरहेड वॉटर टैंक स्थापित करते समय वास्तु नियमों और भवन की मजबूती दोनों का ध्यान रखना अनिवार्य है। इसके लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों का पालन करें-

वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) का कोना हमेशा भारी और ऊंचा होना चाहिए। पानी का भारी टैंक यहां वजन निर्मित करता है, जिससे घर में स्थिरता और आर्थिक मजबूती आती है। यदि किसी कारणवश बिल्कुल दक्षिण-पश्चिम कोने में जगह न हो, तो टैंक को दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार के साथ सटाकर रखना चाहिए।
दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में भी ओवर हेड टैंक बिल्कुल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि आग्नेय कोण में जमीन के नीचे या जमीन के ऊपर ज्यादा मात्रा में पानी होता है तो या तो आर्थिक स्थिति खराब होती है या फिर घर की कन्या संतान को बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।
प्लेटफॉर्म की आवश्यकता- टैंक को सीधे छत की सतह पर रखने के बजाय, छत के स्तर से 2-3 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखना व्यावहारिक माना जाता है क्योंकि इससे पानी का प्रेशर अच्छा आता है।
उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में भी ओवरहेड टैंक नहीं रखना चाहिए क्योंकि वास्तुशास्त्र में यह कोना हल्का और खुला होना चाहिए। ईशान कोण में भारी वजन रखने से मानसिक तनाव, प्रगति में रुकावट और धन हानि की आशंका रहती है।
उपरोक्त नियमों को ध्यान में रखते हुए सीढ़ी के ऊपर का हिस्सा (ममटी) के ऊपर भी ओवरहेड टैंक रखना सही रहता है।
वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com
