Weekly Love rashifal (03.08.2026 से 09.08.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 11:30 AM

weekly love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ में रोमांस का नई तड़का लगेगा। शादीशुदा लोग अपनी बोरिंग हो चुकी लव लाइफ में रोमांस के नए रंग भरने के लिए हनीमून पर विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस वीक लव लाइफ में रोमांस का नई तड़का लगेगा। शादीशुदा लोग अपनी बोरिंग हो चुकी लव लाइफ में रोमांस के नए रंग भरने के लिए हनीमून पर विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल की लाइफ में माह के अंत तक किसी खास की एंट्री हो सकती है। 

लव टिप: पार्टनर की बात को बीच में काटने के बजाय पहले उनकी पूरी बात ध्यान से सुनें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) यह हफ्ता वृष राशि के जातकों के लिए थोड़ा  मिलाजुला रहने वाला है। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। अन्य अपने रिश्ते में रोमांस भरनवे के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं। 

लव टिप: अपने पार्टनर को एक छोटा सा सरप्राइज गिफ्ट या उनकी पसंद की कोई चीज़ लाकर दें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस सप्ताह शादीशुदा लोगों को कोई अच्छी गुड न्युज मिल सकती है, जिससे दोनों के रिश्ते में पहले से ज्याद गहराई और मजबूती देखने को मिलेगी। अन्य साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगेऑ। सिंगल किसी के साथ बंधन में बंध सकते हैं। 

लव टिप: रिश्ते में पारदर्शिता रखें, पार्टनर से कोई भी बात न छुपाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आपका आकर्षण इस हफ्ते सातवें आसमान पर रहेगा, जिससे साथी एक बार फिर से आपके प्यार में कैद हो जाएंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो ऐसे वादे करने से बचें, जिन्हें पूरा नहीं कर सकते हैं। सिंगल अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति को अपना दिल दे बैठेंगे। 

लव टिप: पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी बातें याद करें, इससे नजदीकियां बढ़ेंगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस वीक साथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं, जिस कारण दोनों के बीच दूरी और गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल क्रश को किसी ओर के साथ रोमांस करता देखकर बहुत जलन महसूस करेंगे। 

लव टिप: अपने गुस्से पर काबू रखें और पार्टनर के दृष्टिकोण को भी समझने की कोशिश करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक अपने पार्टनर के साथ किसी नई एक्टिविटी या हॉबी क्लास में हिस्सा लें। इससे रिश्ते में एक नया उत्साह और ताजगी आएगी। अन्य अपने रिश्ते में मधुरता बनाएं रखने के लिए छोटी-मोटी गलतियों को हंसकर टाल दें। सिंगल एक्स की यादों को याद करके भावुक हो जाएंगे।
 
लव टिप: इस हफ्ते पार्टनर पर किसी बात का दबाव न बनाएं, उन्हें मानसिक सहयोग दें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) यह वीक थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। साथी काम में व्यस्त होने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे, जिससे दोनों के बीच दूरी पैदा हो सकती है। क्रश की शादी की खबर सुनकर सिंगल का दिल पूरी तरह टूट जाएगा।    

लव टिप: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और फोन-गैजेट्स को थोड़ा दूर रखें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह जलन या शक की भावना को अपने हंसते-खेलते रिश्ते पर हावी न होने दें। पार्टनर पर भरोसा रखें और उन्हें पूरी आजादी दें। भरोसा ही आपके रिश्ते की नींव मजबूत करेगा। कोई गुप्त चाहने वाला इस हफ्ते अपने दिल की बात आपसे कह सकता है। 

लव टिप: शक करने के बजाय पार्टनर से सीधे और खुलकर बात करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह आपके रिश्ते में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। आप पार्टनर के साथ अपने दिल के गहरे राज और भावनाएं साझा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। ओवरथिंकिंग से बचें। एक नया और संवेदनशील इंसान आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।

लव टिप: पार्टनर के साथ बच्चों की तरह खुलकर हंसें और तनावमुक्त रहें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो इस हफ्ते अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपनी लव लाइफ में कुछ नया ट्राई करने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों की सकारात्मक ऊर्जा लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर रही है।

लव टिप: व्यावहारिक होने के साथ-साथ थोड़ा रोमांटिक होना भी जरूरी है, अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) यह सप्ताह बहुत खास रहने वाला है। आपकी आंखों की भाषा और बिना कहे पार्टनर का हाथ थामना उन्हें बहुत खास महसूस कराएगा। अन्य साथी के प्यार में पूरी तरह से घूम रहेंगे। सिंगल लोग सोशल मीडिया के जरिए किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।  

लव टिप: पार्टनर के प्रयासों की तारीफ करना न भूलें, चाहे वो छोटे ही क्यों न हों।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) यह वीक बहुत रोमांस से भरा रहने वाला है। साथी आपको खुश करने के लिए  आपकी पंसद का कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं, जिससे दोनों के बीच प्यार और गहरा होता हुआ नजर आएगा। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे। 

लव टिप: एक-दूसरे की आंखों में देखकर बात करें, यह आपके बीच के मौन को भी खूबसूरत बना देगा।

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!