Weekly numerology (14.07.2025 से 20.07.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 14 Jul, 2025 07:25 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर की जिम्मेदारियों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं। बुधवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें। समय आपके अनुकूल है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। मां को एकाग्र करने में समय लगेगा। बेकार की बातों में मन इधर-उधर भटकेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत का भी ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों और दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी लेकिन आलस्य में आकर अपने काम को आने वाले समय पर न डालें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी को बखूबी पूरा कर पाएंगे। 
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कुछ निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। बुधवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में थोड़ा आलस्य भरा महसूस करेंगे लेकिन मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता की संभावनाएं भी बनती हैं। शुक्रवार के दिन अहंकार में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। सप्ताह के अंत में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। बुधवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी, लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी नए काम के कारण ज्यादा व्यस्त महसूस करेंगे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय :- कोई खराब विद्युत उपकरण अपने घर में न रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की और उन्नति के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वयं के रख-रखाव पर भी ध्यान दे पाएंगे। बुधवार का दिन मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ाएगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अपने उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में नुकसान उठाना पड़े। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम सामान्य से बेहतर की तरफ रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोई उपहार मिलने की संभावनाएं बनती हैं। मंगलवार के दिन वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा-मिला जुला रहेगा। काम की अधिकता के कारण थोड़ा चिंतित और आलस से भरा महसूस करेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में त्वचा संबंधी विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। लड़ाई-झगड़े में दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। कार्य स्थल पर भी आपकी जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के तरक्की के योग बनते हैं, हालांकि सप्ताह के मध्य में थोड़ा आलस्य महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शनिवार के दिन मनचाही कार्य पूरे होंगे। सरकारी काम से लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है, हालांकी मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। कुछ परिवर्तन आपके जीवन में संभव हैं, जो की लाभप्रद रहेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग बनते हैं। जमीन-जायदात और प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। शुक्रवार के दिन थोड़ा सावधानी से समय बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में काम में अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं, जिनके लिए आप अभी तैयार नहीं हैं। हालांकि परिस्थितियों को धीरे-धीरे चीजों में सुधार आने लगेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। कुछ कार्य मध्य गति से आगे बढ़ेंगे, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने पुराने काम को मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करें। शनिवार के दिन भी समय आपके लिए अच्छा है, सरकारी काम बन सकते हैं। पिता से सलाह प्राप्त होगी।
उपाय:- सूर्य भगवान की आराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!