Weekly Tarot Horoscope (23rd february-1st march): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 23 Feb, 2025 09:14 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों को लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों को लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए यह वीक खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। माता की सेहत लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।  
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी आपके काम की तारीफ करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।
उपाय- किसी का अपमान न करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता उत्तम रहने वाला है। रुके हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। आस-पास के लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। लवमेट के साथ कहीं ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे आपके संबंध में मधुरता बढ़ेगी। बाहर का खाना खाने से बचें। संतान की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग-हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सैलरी न आने की वजह से कई काम अधूरे रह सकते हैं। कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- तली-भुनी चीजें न खाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह वीक सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का आगमन भी होगा। यह हफ्ता बच्चों के लिए मौज-मस्ती भरा रहेगा। पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। इस राशि के बुजुर्गों को घुटनों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
उपाय- पक्षियों को दाना-पानी डालें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक शानदार रहने वाला है। ऑफिस में खुशी का माहौल रहेगा। अधिकारियों के साथ हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। युवा वर्ग को किसी बड़ी कंपनी द्वारा जॉब का ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्रोग्राम बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई उमंग से भरा रहने वाला है। संतान के भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। कानूनी विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मकर- यह वीक मकर राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह वीक उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों से साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।
उपाय- गाय को घास खिलाएं।
शुभ रंग- नीला  
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5


 

 

  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!