Weekly Tarot Horoscope (18th-24th May): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 May, 2025 08:30 AM

weekly tarot horoscope

मेष राशि:  इस सप्ताह आपका उत्साह चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: 
इस सप्ताह आपका उत्साह चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी। प्यार के मामलों में रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

वृषभ राशि: 
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं या कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम पर ध्यान दें। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम जीवन में समझदारी से काम लेना बेहतर होगा।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5

मिथुन राशि: 
मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह नई संभावनाएं आपके सामने आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से नए दोस्त बनेंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में निवेश से बचें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 8

कर्क राशि: 
कर्क राशि वालों इस सप्ताह आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। घर-परिवार में पुराना विवाद सुलझने से खुशी का माहौल बनेगा। कार्यस्थल पर आपके परिश्रम की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा या पाठ करें।
शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 9

सिंह राशि: 
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास से भरी रहेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। अहंकार से बचना आवश्यक है, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस और ताजगी बनी रहेगी।
उपाय- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। 
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

कन्या राशि: 
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर थकान से बचें। परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में संवाद की आवश्यकता है।
उपाय- महादेव के समीप घी का दीपक जलाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 9

तुला राशि: 
तुला राशि वालों आपकी कूटनीतिक क्षमता इस सप्ताह काम आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए द्वार खुलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हृदय संबंधी समस्याओं पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में नए संबंध बनने की संभावना है।
उपाय-  अपने पर्स में चावल के दाना रखें । 
शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि इस सप्ताह के दौरान ऊर्जा और जोश का संचार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में विवादों से बचें।
 उपाय- जरूरतमंद लोगों को दान करें। 
शुभ रंग-  सिल्वर 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 5

धनु राशि 
धनु राशि वालों इस सप्ताह अध्ययन और ज्ञानार्जन पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। सेहत ठीक रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन और खुशी बनी रहेगी।
उपाय- तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। 
शुभ रंग- ग्रे   
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

मकर राशि 
मकर राशि वालों इस सप्ताह समृद्धि और सफलता के योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष सशक्त रहेगा लेकिन जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- पर्पल 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-9

कुम्भ राशि 
कुम्भ राशि वालों रचनात्मकता और नई सोच इस सप्ताह आपके काम आएगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को सराहना मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर आराम पर ध्यान दें। परिवार के साथ खुशियों भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में पारस्परिक समझ बनी रहेगी।
 उपाय- वों को भोजन कराएं। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

मीन राशि 
मीन राशि वालों इस सप्ताह आपकी संवेदनशीलता और सहानुभूति दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल आएंगे, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय- केसर का तिलक जलाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!