Weekly Tarot Horoscope (12th-18th October): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 10:32 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह आपके लिए बेहद सशक्त रहेगा। आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांच और उत्साह रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह आपके लिए बेहद सशक्त रहेगा। आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और किसी बड़े काम की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांच और उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, पर अहंकार से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 7

वृष- यह वीक इस राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। आप अपनी मंज़िल की ओर दृढ़ता से बढ़ेंगे। इस सप्ताह किसी पुराने विवाद या चुनौती का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार के अवसर हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़ाव करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मिथुन- आपके लिए यह सप्ताह आत्मचिंतन और आत्मविश्लेषण का है। भीड़ से दूर रहकर अपने जीवन के लक्ष्यों पर विचार करें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। पुराने मित्र या मार्गदर्शक से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी रह सकती है, पर यह स्थायी नहीं होगी। सेहत ठीक रहेगी। 
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें। 
शुभ रंग- केसरी 
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

कर्क- यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आपके कर्मों का न्याय इस सप्ताह होगा। यदि आपने मेहनत की है तो सफलता निश्चित है। किसी कानूनी या वित्तीय मामले में राहत मिलने के योग हैं। रिश्तों में निष्पक्ष रहें। संतुलन और संयम बनाए रखना जरूरी है। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। 
उपाय- गाय को घास खिलाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

सिंह- सिंह राशि क जातकों के लिए यह वीक उत्साह से भरा रहने वाला है। यह हफ्ता आपके जीवन में कुछ बड़े बदलावों लेकर आने वाला है। करियर में दिशा बदलने या नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। पुरानी आदतों को छोड़ने का यह सही समय है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।  
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। अचानक धनलाभ या यात्रा संभव है। करियर में परिवर्तन शुभ रहेगा। लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

तुला- आपके लिए यह सप्ताह आशा और प्रेरणा से भरा रहेगा। भविष्य की नई योजनाओं पर काम शुरू करें। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। ससुराल की तरफ से पैसों की मदद मिल सकती है। सेहत में सुधार और मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम  
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी के शब्दों से आहत हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें। कार्यक्षेत्र में भ्रम या अनिश्चितता रहेगी, लेकिन अंत में सब ठीक होगा। ध्यान और संगीत से मन को स्थिर रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

धनु- इस हफ्ते आपका परिश्रम अब रंग लाएगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। विदेश यात्रा या ऑनलाइन कार्यों से लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। इस सप्ताह अपने आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें। 
उपाय- शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

मकर- यह सप्ताह आपके आंतरिक बल की परीक्षा लेगा। कठिनाइयां आएंगी, लेकिन आप दृढ़ता और धैर्य से हर परिस्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखें। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने से सम्मान बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई  खुशखबरी मिल सकती है। 
उपाय- माता-पिता की सेवा करें। 
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहन वाला है। रिश्तों में नए मोड़ और भावनात्मक जुड़ाव की स्थिति बनेगी। यदि आप किसी संबंध को लेकर असमंजस में हैं तो अब निर्णय लेने का समय है। करियर में साझेदारी के काम सफल होंगे। विवाहित लोगों के बीच संवाद बढ़ेगा। आत्मिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर सकारात्मकता और समृद्धि का माहौल रहेगा। परिवार और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। महिलाएं इस सप्ताह विशेष रूप से सफल होंगी। आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह शुभ है। निवेश या किसी नए स्रोत से धनलाभ संभव है। सुंदरता, कला या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 5


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!