आमिर खान ने 'सितारे ज़मीन पर' को थिएटर में रिलीज़ करने के फैसले के बारे में की खुलकर बात!

Edited By Updated: 01 Jun, 2025 12:22 PM

aamir khan opens up about the decision to release sitare zameen par in theatres

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर।

मुंबई। जबसे सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर आया है, तभी से लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। सबको बेसब्री से इस कहानी का इंतज़ार है जिसमें प्यार, हंसी और खुशियों की झलक है। 2007 की आइकॉनिक फिल्म तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही ये फैमिली एंटरटेनर लोगों के दिलों को फिर से छूने वाली है। लोगों की एक्साइटमेंट को देखते हुए आमिर खान ने हाल ही में बताया कि फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज़ होगी।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में जब आमिर खान से पूछा गया कि सितारे ज़मीन पर कहां रिलीज़ होगी, तो उन्होंने कहा, "फिल्म सिर्फ थिएटर्स में ही रिलीज़ हो रही है। मैं सिनेमा वाला इंसान हूं और थिएटर्स में भरोसा रखता हूं, इसलिए मैंने तय किया कि ये फिल्म सिर्फ थिएटर्स में ही आएगी।"

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!