Interview: पंजाब की पृष्ठभूमि में रचा गया इमोशनल ड्रामा है अब होगा हिसाब

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 06:10 PM

ab hoga hisaab exclusive interview with punjab kesari

अब होगा हिसाब सीरीज के बारे में स्टारकास्ट संजय कपूर, शाहीर शेख, मौनी रॉय, निम्रत कौर अहलूवालिया ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश..

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 18 जून से MX Player पर रिलीज हुई वेब सीरीज अब होगा हिसाब दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। इस सीरीज में संजय कपूर, शाहीर शेख, मौनी रॉय, निम्रत कौर अहलूवालिया, हरमन सिंघा, अविनाश मिश्रा और अशीमा वर्धन मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। दिव्यांशु मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि में रची गई एक इमोशनल ड्रामा है, जो बॉबी और बंटी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज के बारे में स्टारकास्ट संजय कपूर, शाहीर शेख, मौनी रॉय, निम्रत कौर अहलूवालिया ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश..

संजय कपूर

प्रश्न: इस शो में आपका अनुभव कैसा रहा?

उत्तर: मेरा अनुभव इस शो में बहुत ही शानदार और अलग तरह का रहा। जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ तो मुझे लगा कि यह एक नकारात्मक किरदार है लेकिन जिस तरह से इसे लिखा गया है उसमें बहुत गहराई है। यह सिर्फ एक डार्क कैरेक्टर नहीं है बल्कि उसके अंदर एक फैमिली लाइफ, इमोशन्स और पर्सनल लेयर्स भी हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं। डायरेक्टर ने जिस तरह से मुझे गाइड किया और परफॉर्मेंस निकलवाई, वह बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। मैंने अभी पूरा शो नहीं देखा, लेकिन डबिंग के दौरान जो कुछ भी देखा मुझे बहुत पसंद आया।

प्रश्न: आपने इस शो को करने का फैसला क्यों लिया?

उत्तर: मैं हमेशा ऐसे किरदार ढूंढता हूं जो पहले किए गए काम से अलग हों। यह किरदार मेरे लिए इसलिए खास था क्योंकि यह रियल लाइफ के बहुत करीब है और इसमें बहुत सारी भावनाएं हैं जिनसे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। एक एक्टर के तौर पर सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि कुछ नया और अलग किया जाए और इस किरदार में मुझे वही मिला। इसलिए मैंने इसे तुरंत हां कहा।

शाहीर

प्रश्न : इस शो में आपके किरदार के बारे में बताइए।

उत्तर: मेरा किरदार बहुत ही सिंपल, इमोशनल और ग्राउंडेड इंसान का है। यह ऐसा लड़का है जो अपने परिवार से बहुत प्यार करता है और हर रिश्ते को दिल से निभाता है। उसके और उसके भाई के बीच एक बहुत मजबूत बॉन्ड है जिसे हम भाईचारे या ब्रदरहुड कह सकते हैं। वह एक आम इंसान की तरह सोचता है, उसकी इच्छाएं और भावनाएं बहुत रियल हैं, इसलिए बहुत सारे लोग उससे रिलेट कर पाएंगे, खासकर पंजाब या नॉर्थ इंडिया के दर्शक।

प्रश्न: आपने इस किरदार को करने का फैसला कैसे लिया?

उत्तर: मैं हमेशा ऐसे रोल करना चाहता हूं जो मुझे एक एक्टर के तौर पर चैलेंज करें। यह किरदार मेरे लिए इसलिए खास था क्योंकि यह पहले किए गए किरदारों से बिल्कुल अलग था और इसमें बहुत रियलिस्टिक अप्रोच था। यह एक ऐसा रोल था जिसमें इमोशन, फैमिली बॉन्डिंग और रिलेटेबल लाइफ सब कुछ था, और यही चीज मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित कर गई।
प्रश्न : क्या आपने कभी डायरेक्शन के बारे में सोचा है?

उत्तर: हां, मैंने डायरेक्शन भी किया है और अभी भी वह सफर जारी है। मैंने एक टीवी शो भी डायरेक्ट किया है और आगे भी मैं फिल्मों की तरफ जाना चाहता हूं। अभी मैं एक्टिंग में काफी बिजी हूं लेकिन डायरेक्शन का सपना हमेशा मेरे साथ है और जब सही समय आएगा तो मैं उसे पूरी तरह आगे बढ़ाऊंगा।

प्रश्न : क्या यह शो पंजाब की असलियत को सही तरीके से दिखाता है?

उत्तर: हां, बिल्कुल। इस शो में पंजाब की सबसे खूबसूरत चीज जो दिखाई गई है वह है वहां के लोगों के रिश्ते और उनका प्यार। चाहे परिवार हो, दोस्ती हो या प्रेम हर चीज में एक गहराई और सच्चाई दिखाई गई है जो बहुत रियल लगती है।

मौनी रॉय

 प्रश्न: आपके किरदार के बारे में बताइए।

उत्तर: मेरा किरदार बहुत ही लेयर्ड और स्ट्रांग फाइटिंग स्पिरिट वाला है। शुरुआत में यह कैरेक्टर थोड़ा रहस्यमय लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसके कई अलग-अलग पहलू सामने आते हैं। यह एक ऐसा रोल है जिसमें बहुत सारी शेड्स हैं इमोशनल, स्ट्रॉन्ग और कभी-कभी बहुत इंटेंस भी। मुझे इस बात ने आकर्षित किया कि यह मेरे पहले किए गए कामों से अलग था।

प्रश्न: सेट पर आपका अनुभव कैसा रहा?

उत्तर: हमारा अनुभव सेट पर बहुत ही मज़ेदार और शानदार रहा। पूरी कास्ट और क्रू बहुत ही अच्छे और पॉजिटिव लोग थे। यही वजह है कि ऑन-स्क्रीन जो केमिस्ट्री दिखती है वह असल में हमारी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग से आती है। हम सबने मिलकर बहुत एंजॉय किया और शूटिंग एक बहुत ही यादगार अनुभव बन गया।

प्रश्न: क्या आपको लगता है कि इस शो के बाद आपकी इमेज बदल सकती है?

उत्तर: हां, मुझे लगता है कि यह शो लोगों को मुझे एक नए नजरिए से देखने का मौका देगा। अक्सर टीवी पर एक तय इमेज बन जाती है, लेकिन इस तरह के प्रोजेक्ट्स उस इमेज को तोड़ते हैं और एक नया पक्ष सामने लाते हैं। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि अलग-अलग तरह के किरदार करूं ताकि खुद को रिपीट न करूं।
 
प्रश्न : टीवी और ओटीटी के बीच आप क्या फर्क देखते हैं?

उत्तर: हर प्लेटफॉर्म की अपनी ऑडियंस होती है। टीवी की अपनी लॉयल ऑडियंस है जो लंबे समय तक शो को फॉलो करती है, जबकि ओटीटी पर कंटेंट तेज और शॉर्ट फॉर्म में होता है। लेकिन असली बात यह है कि अगर कंटेंट अच्छा है तो वह किसी भी प्लेटफॉर्म पर सफल हो सकता है। एक एक्टर के तौर पर हम सिर्फ अच्छा काम करने पर ध्यान देते हैं।

निम्रत कौर

प्रश्न : इस शो का हिस्सा बनना आपके लिए कैसा रहा?

उत्तर: मेरे लिए यह प्रोजेक्ट बहुत खास रहा है। इसमें पंजाब की जड़ों और वहां की संस्कृति को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। खासकर यह दिखाया गया है कि वहां की महिलाएं कितनी मजबूत और आत्मनिर्भर होती हैं, भले ही परिस्थितियां कैसी भी हों।
हमने सेट पर बहुत एंजॉय किया और यह मेरे करियर का अब तक का सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट्स में से एक है।


प्रश्न : आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताइए।

उत्तर:
शाहीर- अभी तो फिलहाल यही है और चल रहा है। पाइपलाइन में हैं चीजें।

मौनी-  पिछले साल मैंने मधुर भंडारकर के साथ 'द वाइव्स' फिल्म पूरी की जो रिलीज होने वाली है। कुछ गाने और प्रोजेक्ट्स भी हैं जिनकी अभी घोषणा नहीं हुई है, इसलिए मैं उनके बारे में बात नहीं कर सकती।

संजय कपूर- हां बस बहुत जल्दी। मेरे दो प्रोजेक्ट हैं जो बिल्कुल तैयार हैं. एक तो पलटवार है, जो एक फिल्म बनकर तैयार है और एक फिल्म है जिसका नाम है भाई तेरा स्टार है। वो बिल्कुल तैयार है। और तीसरा मैं इंतजार कर रहा हूं जब पिक्चर शुरू होगी। तीसरा प्रोजेक्ट वो है।

निम्रत- मेरी दो हिंदी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। मैं इससे ज़्यादा कुछ कह तो नहीं सकती लेकिन अपने करियर की रफ़्तार से बहुत खुश और शुक्रगुज़ार हूं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!