रिश्ते शर्मसार: बेटी से देह व्यापार कराने वाली मां गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 05:38 PM

two girls rescued from a s x racket in thane

अधिकारी ने बताया कि दाईघर पुलिस स्टेशन में इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' (POCSO) एक्ट और 'इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट' के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक सेक्स रैकेट से दो नाबालिग लड़कियों को बचाया गया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में एक पीड़िता की मां और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के 'एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल' (ATHC) की सीनियर इंस्पेक्टर अंजलि अंधाले को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, 16 अक्टूबर को दाईघर गांव में कल्याण-शिल रोड पर स्थित एक बार में छापेमारी की गई।

अधिकारी ने कहा, "सूचना मिली थी कि एक पुरुष दलाल वहां देह व्यापार के लिए दो नाबालिग लड़कियों को ला रहा है। उस पुरुष दलाल और उसकी महिला साथी को पकड़ लिया गया। दोनों नाबालिग लड़कियों को बचा लिया गया। जांच में पता चला कि पकड़ी गई महिला, उन नाबालिग लड़कियों में से एक की सगी मां है।" 

अधिकारी ने बताया कि दाईघर पुलिस स्टेशन में इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस' (POCSO) एक्ट और 'इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट' के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों लड़कियों को उल्हासनगर स्थित सरकारी बाल सुधार गृह (गवर्नमेंट ऑब्जर्वेशन होम फॉर चिल्ड्रन) भेज दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!