ऊपरवाला एंड संस का शानदार टीज़र : एक अनोखा टीज़र. एक अनोखी फिल्म और भरपूर एंटरटेनमेंट

Edited By Updated: 13 Jan, 2024 10:11 AM

amazing teaser of uparwala sons a unique film and full of entertainment

अशमीन फिल्म्स अपने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से लोडेड एक फिल्म "ऊपरवाला एंड संस" बहुत ही जल्द रिलीज़ करने वाले हैं I हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया है जिसे बहुत ही शानदार रिस्पांस मिला हैI ऊपरवाला एंड संस एक आने वाली पारिवारिक फिल्म है...

अशमीन फिल्म्स अपने दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से लोडेड एक फिल्म "ऊपरवाला एंड संस" बहुत ही जल्द रिलीज़ करने वाले हैं I हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया है जिसे बहुत ही शानदार रिस्पांस मिला हैI ऊपरवाला एंड संस एक आने वाली पारिवारिक फिल्म है जो एक सामाजिक सन्देश देगी I फिल्म अभी से ही अपने अनूठे विषय को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में है। टीज़र में संगीत और मनोरंजन का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिला है, जिससे दर्शकों को फिल्म कहानी की रोचक दुनिया की झलक मिलती है। यह फिल्म समाज में प्रवर्तित आस्था और अंधश्रध्धा जैसे कुछ गंभीर विषयों को निर्देशित करते हुए बहुत ही संवेदनशील और हल्के-फुल्के अंदाज में एक शक्तिशाली सामाजिक संदेश देगी I इस फिल्म का उद्देश्य परिवारों को एक साथ बैठ कर फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना है।

मनोरंजन के माध्यम से समाज में बदलाव लाने वाली फिल्म "ऊपरवाला एंड संस" के लिए अशमीन फिल्म्स की हर जगह सराहना हो रही है। ऊपरवाला एंड संस एक ऐसी फिल्म है जो सभी उम्र के दर्शकों के मनोरंजन का वादा करती है। दर्शक इस फिल्म से जुडी कुछ बेहद रोमांचक कहानियां और आगे रिलीज़ होने वाले गानों को लेकर बहुत उत्साहित है। फिल्म में अन्वयक्ष, प्रेरणा रावत, अक्षय पंवार नंबरदार, मालती वर्मा, हानुन बावरा, आशीष गौतम, लक्ष्य चावला, रवि शंकर, सरिता चतुर्वेदी जैसे थिएटर के जाने माने कलाकार शामिल हैं। ‘मेट्रीसिस कम्युनिकेशन सोलूशन्स’ और ‘ए बैग फुल ऑफ़ स्टोरीज’ के संग अशमीन फिल्म्स के मनीष ओबेरॉय, भावना ओबेरॉय, और शेफाली वर्मा ने इस फिल्म का निर्माण किया है।  विकसित द्वारा फिल्म का संगीत और देवेन्द्र कुमार सिंह की खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी एक और कारण है जो दर्शकों को इस फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर रहा है। फिल्म का लेखन और निर्देशन कुंजन वर्मा ने किया है। 

मनोरंजन और हास्य के साथ संदेश देने का उनका अनोखा तरीका इस  फिल्म को बाकि फिल्मों से अलग बनाता है। ऊपरवाला एंड संस के टीज़र को पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है और सभी इसे पसंद कर रहे हैं। 

ऊपरवाला एंड संस के टीज़र को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से फिल्म के निर्माता बहुत ही खुश हैI हल्के-फुल्के अंदाज में सामाजिक रूप से प्रासंगिक संदेश देने वाली इस शानदार फिल्म को दर्शकों के लिए रिलीज़ करने के लिए अशमीन फिल्म्स बेहद उत्सुक है। 
 क्या आपने अभी तक इस फिल्म का टीज़र नहीं देखा ? तो तुरंत देखे इस  फिल्म की एक झलक! 

 


उपरवाला एंड संस एक मज़ेदार, सामाजिक रूप से प्रासंगिक पारिवारिक फिल्म होने का वादा करती है। यह फिल्म निश्चित रूप से हर उम्र के दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म का 'पॉपकॉर्न का फैमिली पैक' का वादा हमें तो बहुत आकर्षित कर रहा हैI बाकी सब दर्शकों की तरह हम भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं I

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!