संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का टीज़र 2 अप्रैल को होगा रिलीज, बड़े पर्दे पर दिखेगी झलक

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 04:42 PM

sanjay dutt s akhiri sawal teaser to premiere on april 2

मेकर्स आखिरी सवाल के टीज़र को देशभर के PVR INOX स्क्रीन्स पर एक्सक्लूसिवली रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। शुरुआत में काफी चर्चा बटोरने के बाद, मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म का टीजर हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

अब इस एक्साइटमेंट को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए, मेकर्स इस मोस्ट अवेटेड टीज़र को देशभर के PVR INOX स्क्रीन्स पर एक्सक्लूसिवली रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। बड़े पर्दे पर टीज़र दिखाने की इस स्ट्रैटेजी से फिल्म का बज़ और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को इसकी दमदार कहानी की एक ग्रैंड पहली झलक मिलेगी। भारी उम्मीदों के बीच, 'आखिरी सवाल' अभी से ही एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बनती नजर आ रही है।

कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी है जो प्रगतिशील भारत की आत्मा से जुड़ी है, और देश के युवाओं की जिज्ञासा और उनके आंतरिक संघर्षों को दर्शाती है। यह उन सवालों को एक्सप्लोर करती है जिनसे आज देशभर के युवा जूझ रहे हैं, जैसे उनकी आकांक्षाएं, और सच्चाई की उनकी तलाश, जिसे ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाओं के संदर्भ में पिरोया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जिन्होंने 2021 में मराठी ड्रामा फिल्म 'पिकासो' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी और 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन हासिल किया था। वक्त के साथ, उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में कुछ शानदार फिल्मों के जरिए अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके बेहतरीन कामों में 'डेजा वू', 'प्रेम प्रथा धूमशान', 'पिकोल' और 'वर्चुअल रियलिटी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने जियो हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। निखिल नंदा द्वारा प्रेजेंट की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक मोंटी शर्मा ने तैयार किया है और बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं। 'आखिरी सवाल' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!