‘चुंबक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पांच पड़ोसी परिवारों की कहानी में दिखेगा हंसी-मजाक और जमकर हंगामा

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 04:09 PM

chumbak trailer out bringing family friendship

नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग फैमिली कॉमेडी सीरीज ‘चुंबक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आतिश कपाड़िया और JD मजीठिया की यह सीरीज पांच परिवारों और उनके पड़ोस में होने वाले रोजमर्रा के हंगामे की मजेदार कहानी पेश करेगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग फैमिली कॉमेडी सीरीज ‘चुंबक’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘सराभाई वर्सेज सराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे कल्ट कॉमेडी शो बनाने वाली Hats Off Production की यह सीरीज एक ऐसे शहरी मोहल्ले की कहानी है, जहां पड़ोसी सिर्फ पड़ोसी नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि जमनादास (JD) मजीठिया और आतिश कपाड़िया इसके प्रोड्यूसर हैं।

पांच परिवार और हर घर की अपनी कहानी

‘चुंबक’ की कहानी एक ऐसे मोहल्ले के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पांच परिवारों की जिंदगी एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी हुई है कि किसी एक घर की छोटी सी परेशानी देखते ही देखते पूरे मोहल्ले का मामला बन जाती है। यहां हर किसी के पास सलाह, राय, मदद या फिर गॉसिप के लिए वक्त है। ट्रेलर में मोहल्ले के अलग-अलग परिवारों के रिश्तों, नोकझोंक, शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों और रोजमर्रा के मजेदार किस्सों की झलक देखने को मिलती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

स्टार्स से सजी है ‘चुंबक’ की कास्ट

सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमीत राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, डेलनाज ईरानी, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर और अतुल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। शो में अर्जुन बिजलानी और हेली शाह मिकी और ट्विंकल ओबेरॉय के किरदार में हैं, जबकि सुमीत व्यास और मानसी पारेख आदित्य और प्रियंका खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं नीना गुप्ता और देवेन भोजानी राजनी और कुकू मर्चेंट के किरदार में अपनी नोकझोंक से हंसी का तड़का लगाएंगे।

आतिश कपाड़िया और JD मजीठिया बोले- पड़ोसी भी परिवार बन जाते हैं

‘चुंबक’ को लेकर आतिश कपाड़िया और JD मजीठिया ने कहा कि वे ऐसी कहानी पेश करना चाहते थे, जो लोगों को अपने पुराने मोहल्लों और पड़ोसियों की याद दिलाए। उनके मुताबिक, मोहल्लों में कुछ भी पूरी तरह निजी नहीं रहता और पड़ोसी सलाह, चाय और गॉसिप के साथ जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक इन किरदारों में अपने आसपास के लोगों की झलक देखेंगे और शो को परिवार के साथ बैठकर खूब एंजॉय करेंगे।

10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

‘चुंबक’ के जरिए एक बार फिर रोजमर्रा की जिंदगी और रिश्तों से निकलने वाली कॉमेडी को पर्दे पर पेश किया जाएगा। सीरीज में पुराने मोहल्लों की अपनापन भरी यादों को आधुनिक शहरी माहौल के साथ जोड़ा गया है। ‘चुंबक’ का प्रीमियर 10 सितंबर 2026 को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!