Edited By Manisha,Updated: 29 Aug, 2026 11:05 AM

अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में विजय सालगांवकर और मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रहे हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अजय देवगन और तब्बू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से अजय देवगन और तब्बू के किरदारों की नई झलक सामने आई है। अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के रूप में नजर आएंगे, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। वहीं तब्बू मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं, जो सालों से अनसुलझे सच का पता लगाने के लिए दृढ़ नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)
विजय को सिस्टम ने किया था अंडरएस्टिमेट
फिल्म की नई झलक में विजय सालगांवकर के किरदार की जिद और परिवार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता देखने को मिलती है। वहीं मीरा देशमुख अब पहले से ज्यादा दृढ़ नजर आ रही हैं। उनके किरदार की कहानी एक ऐसे सच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे वह वर्षों से तलाश रही हैं। फिल्म की टैगलाइन भी साफ संकेत देती है कि इस बार कहानी सिर्फ इंसाफ की तलाश तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एक मां के बदले की भावना भी कहानी का अहम हिस्सा बन सकती है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में तैयार हुई फिल्म
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने लिखी है। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है और स्टार स्टूडियो18 इसे प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म में एक बार फिर रहस्य, परिवार, कानून और सच के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलने की उम्मीद है।
View this post on Instagram
A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)
2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन और तब्बू की वापसी ने 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। विजय सालगांवकर इस बार अपने परिवार को बचाने के लिए किस हद तक जाएंगे और क्या मीरा देशमुख आखिरकार उस सच तक पहुंच पाएंगी, यही फिल्म का सबसे बड़ा सवाल होगा।