Game of Thrones के Michael Patrick हार गए बीमारी से जंग, परिवार के बीच ली आखिरी सांस

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 03:15 PM

game of thrones michael patrick

Game of Thrones : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। Game of Thrones जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रहे अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। माइकल पिछले तीन सालों से 'मोटर न्यूरॉन डिजीज' (MND) नामक दुर्लभ और गंभीर बीमारी...

Game of Thrones : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। Game of Thrones जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रहे अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। माइकल पिछले तीन सालों से 'मोटर न्यूरॉन डिजीज' (MND) नामक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। 7 अप्रैल 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने की पुष्टि उनकी पत्नी नाओमी शीहान ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।

अंतिम समय में लिया बहादुरी भरा फैसला
अपनी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए माइकल ने एक बड़ा निर्णय लिया था। उन्होंने Tracheostomy जैसी जटिल मेडिकल प्रक्रिया को करवाने से मना कर दिया था। माइकल का मानना था कि वह अपने जीवन के आखिरी पल मशीनों और अस्पताल के कमरों के बीच नहीं, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं। उन्होंने अस्पताल के बजाय घर और अपनों के बीच शांति से समय बिताने को प्राथमिकता दी।

पत्नी का भावुक संदेश
उनकी पत्नी नाओमी ने बताया कि माइकल पिछले 10 दिनों से बेलफास्ट के एक हॉस्पिस केयर में थे। उन्होंने लिखा माइकल (मिक) ने बहुत ही शांति और सुकून के साथ विदा ली। इस दुख को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।"

बीमारी से संघर्ष और जज्बा
माइकल 2023 से MND से पीड़ित थे, जिसके कारण वह व्हीलचेयर पर आ गए थे। फरवरी 2026 में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर आखिरी अपडेट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास समय कम है, फिर भी वह नई चिकित्सा पद्धतियों को लेकर आशान्वित थे। उनके इलाज के लिए फैंस ने फंडरेजिंग के जरिए काफी मदद की थी, जिसके लिए माइकल ने सभी का आभार भी व्यक्त किया था।

करियर और पहचान
माइकल पैट्रिक को वैश्विक स्तर पर पहचान Game of Thrones के छठे सीजन से मिली, जहां उन्होंने एक वाइल्डलिंग की भूमिका निभाई थी। अभिनय के साथ-साथ वह एक मंझे हुए थिएटर कलाकार और नाटककार भी थे। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी बीमारी के दर्द और अनुभवों को भी कला के माध्यम से व्यक्त किया था। माइकल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी बीमारी से डटकर लड़ने का उनका जज्बा और उनकी कला हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहेगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!