ग्लैमर छोड़ रसोई में उतरी Kangana Ranaut, जन्माष्टमी पर खुद मंडी वाले घर में बनाया श्री कृष्ण का प्रसाद

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 02:38 PM

kangana ranaut

Kangana Ranaut : एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने मंडी स्थित अपने घर पर भगवान कृष्ण के लिए प्रसाद बनाकर जन्माष्टमी मनाई। पुरानी यादों में खोते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में इसी किचन में वे त्योहार का भोग बनाती थीं।

Kangana Ranaut : एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने मंडी स्थित अपने घर पर भगवान कृष्ण के लिए प्रसाद बनाकर जन्माष्टमी मनाई। पुरानी यादों में खोते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में इसी किचन में वे त्योहार का भोग बनाती थीं।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें अपने किचन में प्रसाद बनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को जन्माष्टमी की बधाई भी दी और बताया कि यह त्योहार उनके बचपन की यादों से खास तौर पर जुड़ा है।

हिंदी में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जय श्री कृष्ण। आज जन्माष्टमी के मौके पर मैं मंडी में अपनी मां के घर पर हूं। यह मंडी का वही किचन है जहां हम बचपन में भगवान कृष्ण के लिए प्रसाद बनाते थे। आज मैं उनके लिए वही भोग बना रही हूं। आज मेरी भतीजी कादंबरी का जन्मदिन भी है, इसलिए इस मौके पर मैं सभी को जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई देती हूं। वीडियो में कंगना रनौत सादे सफेद पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही हैं। उन्होंने बहुत ही सिंपल लुक रखा है, जिसमें छोटी सी बिंदी और पारंपरिक झुमके पहने हैं।

उन्हें किचन में खड़े होकर एक बड़ी कड़ाही में जन्माष्टमी के जश्न के लिए प्रसाद बनाते हुए देखा जा सकता है। कंगना रनौत ने हमेशा अपने आध्यात्मिक पक्ष को जाहिर किया है। असल में, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में उनकी रुचि अक्सर उनके फैशन चॉइस में झलकती रही है।

कंगना का वर्क फ्रंट 
इसी के यदि कंगना के काम की बात की जाए तो वो एक्टर के साथ-साथ BJP की ओर से मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म भारत भाग्य विधाता फिल्म में देखा गया था। अब जल्द ही वो तनु वेड्स मनु' के बाद कंगना और आर. माधवन की जोड़ी एक बार फिर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आई है, जिसका निर्देशन ए.एल. विजय कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!