Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Jun, 2026 02:17 PM

Madhuri Dixit : Madhuri Dixit इन दिनों अपनी अपनी नई फिल्म माँ-बहन को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस डार्क कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में Triptii Dimri भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। इसकी कहानी समाज की उस...
Madhuri Dixit : Madhuri Dixit इन दिनों अपनी अपनी नई फिल्म माँ-बहन को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस डार्क कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में Triptii Dimri भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। इसकी कहानी समाज की उस मानसिकता को उजागर करती है, जहां महिलाओं को उनके कपड़ों, पसंद और व्यक्तित्व के आधार पर जज किया जाता है।
इसी विषय पर बात करते हुए माधुरी ने खुलासा किया कि वह भी अपने करियर के शुरूआती दिनों में बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 80 के दशक में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था, तब लोग उन्हें बेहद दुबला-पतला मानते थे और अक्सर चाहते थे, "इसे कुछ खिलाओ-पिलाओ।"
माधुरी ने बताया कि पब्लिक फिगर होने के नाते लोगों की राय और आलोचनाओं से बच पाना मुश्किल होता है। उनके मुताबिक, लोगों को किसी के वजन या लुक्स पर टिप्पणी करने में बिल्कुल देर नहीं लगती। अगर कोई थोड़ा मोटा हो जाए तो भी उसे जज किया जाता है और अगर कई पहला हो तो भी लोग ताने देने लगते है।

उन्होंने यह भी कहा कि उस दौर में इन बातों से निपटना कुछ हद तक आसान था क्योंकि तब सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रोलिंग का दबाव नहीं था। लोग तब भी जज करते थे, लेकिन उनकी बातें इतनी तेजी से सबके सामने नहीं आती थीं।
माधुरी के अनुसार आज के समय में सोशल मीडिया ने इस तरह की टिप्पणियों को और बढ़ा दिया है क्योंकि लोग अपनी पहचान छिपाकर कुछ भी कह देते हैं। ऐसे में सबसे जरुरी है कि व्यक्ति अपने काम, अपने जूनून और अपनी खुशियों पर ध्यान दे। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखना चाहिए, क्योंकि सेल्फ-लव ही ऐसी नकारात्मक बातों से निपटने का सबसे मजबूत तरीका है।
