Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Aug, 2026 01:25 PM

Mannara Chopra : एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर करने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग वाले कमेंट्स का सामना करना पड़ा।
Mannara Chopra : एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर करने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर बॉडी-शेमिंग वाले कमेंट्स का सामना करना पड़ा।
'बिग बॉस 17' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ने अरूब खान के पॉपुलर पंजाबी गाने 'गुच्ची' पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में मन्नारा काले रंग की जैकेट-स्टाइल वाली ड्रेस पहने हुए डांस करती और कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए मन्नारा ने कैप्शन में लिखा- जब आप खुद एक ब्रांड हैं, तो किसी लेबल के पीछे क्यों भागें? ... जहां कई फैंस ने एक्ट्रेस पर प्यार और तारीफों की बौछार की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक और वजन पर कमेंट किए।
लोगों ने किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, "आप मोटू क्यों हो रहे हो ? जबकि दूसरे ने कमेंट किया, बहुत मोटी। एक और यूजर ने लिखा, "प्लीज... जिम जाओ और कुछ वर्कआउट करो, यह बॉडी-शेमिंग नहीं है, एक फैन के तौर पर आपकी चिंता है। ये कमेंट्स ऐसे समय में आए हैं जब मन्नारा को अपने लुक और वजन को लेकर कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। 2025 में, पब्लिक इवेंट्स में नजर आने के बाद उन्हें बॉडी-शेमिंग का शिकार होना पड़ा था, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन पर कमेंट किए और उन्हें वजन कम करने की सलाह दी।
एक मामले में, सफेद साड़ी और लो-कट ब्लाउज़ में उनके लुक पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें ऐसे कमेंट्स शामिल थे जैसे उसका वजन कितना बढ़ गया है ?", "वह हर दिन मोटी होती जा रही है और उसे अपना बढ़ता वजन कम करने के लिए कुछ करने की जरूरत है। मन्नारा को बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के बाद ज़्यादा लोकप्रियता मिली, जहां वह सेकंड रनर-अप बनीं। उन्होंने इससे पहले 2014 में अनुभव सिन्हा की फिल्म जिद से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था और तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'प्रेमा गीमा जंथा नई', 'जक्कन्ना', 'थिक्का', 'रोग' और 'सीता' शामिल हैं।