पति से अलग होने के बाद बोलीं Mouni Roy- मैं बहुत आसानी से माफ़ कर देती हूं लेकिन भूल नहीं पाती

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 05:46 PM

mouni roy

Mouni Roy : फ़िलहाल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति सूरज से अलग होने के बाद अपने भावनात्मक दर्द और आत्मिक विकास को लेकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने बताया की...

Mouni Roy : फ़िलहाल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति सूरज से अलग होने के बाद अपने भावनात्मक दर्द और आत्मिक विकास को लेकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने बताया की मेडिटेशन और आध्यात्मिक अभ्यासों ने उन्हें दुःख से उभरने की हिम्मत दी है। 

Mouni Roy
 
मैं जल्दी माफ़ कर देती हूं
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से ही लोगों को उनकी गलतियों के लिए जल्दी माफ़ कर देती हूँ, हां लेकिन सबसे मुश्किल काम है उनके द्वारा दिए गए दर्दों को भुलाना। बचपन से ही मेरा स्वभाव ऐसा था और आज भी ऐसा ही है। जैसे-जैसे में आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ रही हूं तो मुझे लगता है लोगों को माफ़ कर देना चाहिए। दुखों को भुलाने में तो भगवान आपकी मदद कर ही देंगे। 

जितना दर्द पकड़ोगे उतना ही दर्द होगा 
मौनी ने बताया की माफ़ करना ही जीवन का असली सच है। मौनी ने कहा कि जो व्यक्ति मन में बातें रखता है, उसे ही सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। जो व्यक्ति ज्यादा देर नाराज रहता है, दुःख उतना ही उसे जकड के रखता है। अगर मन की ख़ुशी चाहते हैं तो सब कुछ भूल जाइए। मौनी ने आगे कहा कि जो इंसान आहत होता है ओट उसी घटना को बार-बार याद करता रहता है और उन्ही बातों में उलझा रहता है। वहीं दूसरी तरफ जिसने आपको दुःख पहुंचाया होता है वो सब कुछ भूल कर आगे बढ़ गया होता है।  मौनी के अनुसार, ऐसा भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति इस बात को लेकर बिल्कुल भी न सोच रहा हो, जबकि आप अब भी उसी दर्द को अपने भीतर लिए घूम रहे हों, चाहे वह चोट कितनी भी गहरी क्यों न रही हो।

Mouni Roy

मेडिटेशन ने बदल ही मौनी की जिंदगी 
मौनी ने जिंदगी बदलने में सबसे ज्यादा हाथ मैडिटेशन का बताया। उन्होंने बताया कि  मेडिटेशन, मंत्र-जाप जैसी चीजों से मैं अपने मन को शांत कर पाई। इन सब चीजों ने उनके नजरिए को बदल के रख दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग आपको दुःख पहुंचाते हैं, वो बुरे नहीं होते बल्कि उनकी आदतें बुरी होती हैं। 

Mouni Roy

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!