हैलोवीन पर ओरी बने 'तुम्बाड' के हस्तर, आलिया भट्ट और सोहम शाह ने दिया ऐसा रिएक्शन

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 05:16 PM

orry hastar look tumbbad halloween 2026 alia bhatt reaction

हैलोवीन 2026 पर ओरी ने फिल्म 'तुम्बाड' के डरावने किरदार हस्तर का लुक अपनाया। उनके वीडियो पर आलिया भट्ट ने मजेदार कमेंट किया, वहीं सोहम शाह ने भी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'तुम्बाड' की लोकप्रियता रिलीज के कई साल बाद भी बरकरार है। अपनी अनोखी लोककथा, रहस्यमयी माहौल और डरावने किरदारों के चलते इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। साल 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को एक बार फिर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। री-रिलीज के दौरान इसकी कमाई ने भी नया रिकॉर्ड बनाया और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय री-रिलीज फिल्मों में शामिल हो गई।

अब हैलोवीन के मौके पर सोशल मीडिया स्टार ओरी ने 'तुम्बाड' के चर्चित किरदार हस्तर का रूप धारण कर सबको चौंका दिया है। ओरी अपने अनोखे फैशन और अलग-अलग लुक्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ ज्यादा ही डरावना रहा। उन्होंने फिल्म के खौफनाक देवता हस्तर का लुक अपनाया, जिसमें प्रॉस्थेटिक मेकअप, लाल रंग से रंगा शरीर, पंजे और सिर पर खास गोल्ड क्राउन नजर आया।

ओरी के हस्तर लुक ने खींचा सबका ध्यान
ओरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा, “अब आप जान गए हैं कि हस्तर के पीछे का चेहरा कौन है। आलिया भट्ट और सोहम शाह, मैंने इसे बहुत जल्दी रिवील कर दिया।” उन्होंने पोस्ट के साथ हैलोवीन 2026 का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

आलिया भट्ट और सोहम शाह का आया रिएक्शन
ओरी का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी उनके इस अंदाज पर प्रतिक्रिया दी। आलिया भट्ट ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।” उनके कमेंट के साथ हंसने और हैरानी वाले इमोजी भी नजर आए।

वहीं, सोहम शाह ने भी ओरी के इस पोस्ट को सराहा। 'तुम्बाड' के हस्तर वाले लुक में ओरी को देखकर फैंस को फिल्म का डरावना माहौल और उसका चर्चित किरदार याद आ गया। हैलोवीन के इस खास अंदाज ने फिल्म की दुनिया को एक बार फिर सोशल मीडिया की चर्चा में ला दिया है।

री-रिलीज के बाद भी कायम है 'तुम्बाड' का क्रेज
'तुम्बाड' अपनी रिलीज के समय से ही अलग तरह की कहानी और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए पहचानी जाती रही है। समय के साथ फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग हासिल की और 2024 की री-रिलीज ने इसे नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाया। ओरी का हस्तर लुक भी इसी लोकप्रियता की एक नई झलक बनकर सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!