Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Apr, 2026 04:20 PM

Mumbai : साउथ और बॉलीवुड की नेशनल क्रश Rashmika Mandanna अक्सर अपने फैशन सेंस और सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में रश्मिका को एयरपोर्ट पर एक बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में स्पॉट किया गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
Mumbai : साउथ और बॉलीवुड की नेशनल क्रश Rashmika Mandanna अक्सर अपने फैशन सेंस और सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में रश्मिका को एयरपोर्ट पर एक बेहद खूबसूरत और अलग अंदाज में स्पॉट किया गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इस बार रश्मिका का लुक ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी देसी भी था, जिसने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Rashmika ने हल्के पीले रंग का रिब्ड क्रॉप टॉप पहनकर अपने लुक को काफी फ्रेश और समर वाइब्स वाला बनाया। इस ब्राइट कलर ने उनके पूरे लुक को खुशनुमा और हल्का-फुल्का बना दिया, जो दिन में ट्रैवल करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। उन्होंने इस टॉप को हाई-वेस्ट वाइड-लेग ब्लू जींस के साथ स्टाइल किया। जींस का रिलैक्स्ड फिट न सिर्फ सफर के दौरान आरामदायक था, बल्कि इससे उनका पूरा आउटफिट काफी कूल और कैजुअल भी नजर आया।
एयरपोर्ट लुक में सनग्लासेस हमेशा स्टाइल बढ़ा देते हैं और रश्मिका ने भी इसे शानदार तरीके से कैरी किया। उन्होंने बड़े साइज के ब्लैक सनग्लासेस पहने थे, जिसने उनके सिंपल आउटफिट में भी ग्लैमर और स्टाइल का तड़का लगा दिया।
बिछिया ने बटोरीं सुर्खियां
इस पूरे लुक में जिस एक चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी उनके पैरों में सजी बिछिया। भारतीय संस्कृति में बिछिया आमतौर पर सुहागिन महिलाओं की निशानी मानी जाती है, लेकिन आधुनिक दौर में यह एक फैशन स्टेटमेंट भी बन गया है। रश्मिका के पैरों में चांदी की खूबसूरत बिछिया उनके देसी टच को और भी गहरा कर रही थी।
जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कई यूजर्स का कहना था कि रश्मिका अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और वह जानती हैं कि मॉडर्न कपड़ों के साथ पारंपरिक गहनों का मेल कैसे बैठाया जाता है।
मिनिमल मेकअप और बेमिसाल मुस्कान
रश्मिका की सबसे बड़ी खूबी उनकी मुस्कान है। एयरपोर्ट पर उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया था, जिससे उनका प्राकृतिक ग्लो साफ झलक रहा था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और हाथ में एक छोटा सा बैग कैरी किया हुआ था।