Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Apr, 2026 05:03 PM

Mumbai : फरवरी में उदयपुर में शादी करने के बाद से अभिनेता Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna लगातार सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और शादी की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
Mumbai : फरवरी में उदयपुर में शादी करने के बाद से अभिनेता Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna लगातार सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और शादी की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आज का दिन इस कपल के लिए और भी खास है क्योंकि आज रश्मिका मंदाना का जन्मदिन है। इस खास मौके पर विजय देवरकोंडा ने बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विजय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Ranabali से रश्मिका के लुक की एक इनसाइड मेकिंग वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में रश्मिका के ‘जयाम्मा’ लुक को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका अपनी टीम के साथ मिलकर अपने किरदार के लुक पर काफी मेहनत कर रही हैं। वह 80 के दशक से भी पुराने समय के लुक को अपनाने के लिए बिंदी, हेयरस्टाइल और कॉस्ट्यूम पर अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं। रश्मिका हर छोटी-छोटी डिटेल पर ध्यान दे रही हैं, जिसकी वजह से फिल्म में उनका लुक बेहद खास और अलग नजर आने वाला है।
वीडियो में फिल्म के कुछ रोमांटिक सीन की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यह मेकिंग वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग रश्मिका को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं।
बता दें कि फिल्म ‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं। उन्होंने पहले बताया था कि इस फिल्म के जरिए वह 1800 के दशक के उत्तरार्ध के समय को पर्दे पर जीवंत करना चाहते हैं। उस दौर में शादी कोई ग्लैमरस इवेंट नहीं हुआ करती थी, बल्कि जीवन की कठिनाइयों और जिम्मेदारियों से जुड़ी होती थी। फिल्म में उसी दौर की कहानी और जीवनशैली को दिखाने की कोशिश की जा रही है।

डायरेक्टर ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को उनके किरदार के लुक में देखा, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वह सच में समय में पीछे चले गए हों। दोनों के एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और लुक इतने रियल लग रहे थे कि पुराना दौर जीवंत हो उठा।
फिलहाल राणाबाली का पोस्टर ही रिलीज हुआ है, लेकिन मेकर्स जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।