Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jun, 2026 04:05 PM

Manisha Koirala Beach Photos : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज भी अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। अभिनय और स्टाइल के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली मनीषा ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो...
Manisha Koirala Beach Photos : 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज भी अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। अभिनय और स्टाइल के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली मनीषा ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो लोगों को जिंदगी को खुलकर जीने का सन्देश देता है।
55 साल की उम्र में भी मनीषा अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास से सभी को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समुद्र किनारे बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें सांझा की हैं।

इन तस्वीरों में मनीषा हैट और स्टाइलिश वेस्टर्न ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। समुद्र का खूबसूरत नजारा और उनका बिंदास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

महिलाओं के लिए खास सलाह यात्रा ज़रूर करें
तस्वीरों के साथ मनीषा ने बहुत ही दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है- आपका साइज़ या उम्र चाहे जो भी हो, और आप ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर हों—यात्रा ज़रूर करें, बीच पर टहलें, स्विमसूट पहनें, फ़ोटो खिंचवाएं। अपनी त्वचा पर धूप और पैरों के नीचे रेत को महसूस करें। डर या दूसरों की राय को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जैसे हैं, वैसे ही ज़िंदगी को पूरी तरह जीने के हकदार हैं।

मनीषा का यह पोस्ट सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, आत्म-स्वीकृति और जिंदगी को पूरे दिल से अपनाने का एक खूबसूरत संदेश भी देता है।
