सुतेज सिंह पन्नू और शर्वरी ने दादर फूल बाजार में बिताई यादगार सुबह, फूल विक्रेताओं की मुस्कान में ढूंढी खुशी

Updated: 28 Jan, 2025 04:55 PM

sutej singh pannu and sharwari spent memorable morning in dadar flower market

दुनियाभर के लोगों की दिल छू लेने वाली तस्वीरों और वीडियो के लिए मशहूर फोटोग्राफर सुतेज सिंह पन्नू ने मुंबई के मशहूर दादर फूल बाजार में शर्वरी के साथ एक खास सुबह बिताई।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनियाभर के लोगों की दिल छू लेने वाली तस्वीरों और वीडियो के लिए मशहूर फोटोग्राफर सुतेज सिंह पन्नू ने मुंबई के मशहूर दादर फूल बाजार में शर्वरी के साथ एक खास सुबह बिताई। दोनों ने मिलकर फूल विक्रेताओं के लिए इस दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया।  

फूल बाजार की रंग-बिरंगी गहमागहमी के बीच, शर्वरी ने वहां की ऊर्जा को आत्मसात किया और फूल विक्रेताओं के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। उन्होंने खुद भी कैमरा उठाया और विक्रेताओं के स्वाभाविक पल कैमरे में कैद किए।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutej Singh Pannu (@sutejpannu)

शर्वरी के लिए यह अनुभव उन लोगों का उत्सव मनाने का था, जो अपनी फूलों की खुशबू से जीवन को सुंदर बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में, सुतेज ने शर्वरी से पूछा, "आपने उनके चेहरों पर मुस्कान लाई, आपको कैसा महसूस हुआ?" इस पर शर्वरी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझे बहुत खुशी हुई। ये मासूम पल बहुत खास होते हैं और उनकी मुस्कान मेरी सुबह को खास बना गई।"  

वीडियो के आखिर में, सुतेज ने अपने अनोखे अंदाज में शर्वरी को उनका एक फोटो तोहफे में दिया, जो इस खूबसूरत पल की यादगार बन गया।  

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!