'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक में कार्तिक आर्यन ने इंटरनेट के साथ स्क्रीन पर लगाई आग

Edited By Updated: 28 Nov, 2025 05:21 PM

title track of  tu meri main tera main tera tu meri out

​​​​​​​फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक में कार्तिक अपने सबसे इलेक्ट्रिफाइंग अंदाज़ के साथ-साथ सबसे कॉन्फिडेंट और सबसे चार्मिंग अवतार में नज़र आ रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक में कार्तिक अपने सबसे इलेक्ट्रिफाइंग अंदाज़ के साथ-साथ सबसे कॉन्फिडेंट और सबसे चार्मिंग अवतार में नज़र आ रहे हैं। उस पर धमाकेदार बीट्स, रंग-बिरंगे विज़ुअल टोन और कार्तिक की मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेज़ेंस ने इस गाने को काफी एडिक्टिव बना दिया है।

डांस स्टाइल: एफर्टलेस, शार्प और फुल स्वैग
इस गाने में कार्तिक का डांस, उनकी हाल की सबसे करिश्माई परफॉर्मेंस में से एक है। उनका फुटवर्क न सिर्फ तेज़, बल्कि क्लीन और काफी चुलबुला है, जिससे मुश्किल से मुश्किल स्टेप भी उनके लिए आसान हो गया है। यही वजह है कि इस गाने के आते ही उनका हुक स्टेप, 2025 का “कार्तिक सिग्नेचर स्टेप” घोषित हो चुका है।

अनन्या पांडे के साथ प्यारी और फ्रेश केमिस्ट्री
इस धमाकेदार गाने की एक यूएसपी कार्तिक-अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी है। दोनों के बीच की नोक-झोंक, फ्लोइंग ट्रांज़िशन, चुलबुली नज़रें और नैचुरल वार्म्थ गाने में एक रिफ्रेशिंग रोमांटिक टच जोड़ रही है। उनकी जोड़ी स्क्रीन पर ऐसी सहज रफ्तार पकड़ती है कि गाना और भी एंगेजिंग हो जाता है।

रेमो डिसूज़ा की हाई-वोल्टेज कोरियोग्राफी
रेमो डिसूज़ा की कोरियोग्राफी इस ट्रैक को एक नए लेवल पर ले जाती है, जिसमें उनका क्लीन और शार्प फुटवर्क, डायनेमिक फॉर्मेशन्स, स्मूद ट्रांज़िशन और एकतुरंत दिलो-दिमाग में घर कर जानेवाला कैची हुक स्टेप शामिल है। सच कहें तो यह सब मिलकर इसे एक परफेक्ट मसाला डांस नंबर बनाते हैं। उस पर रेमो ने कार्तिक और अनन्या दोनों को चमकने के लिए पूरी स्पेस दी है,  और साथ ही कार्तिक के बढ़े हुए डांस ग्राफ को भी खूबसूरती से हाईलाइट किया है।

पीक फॉर्म में कार्तिक की ज़बरदस्त बॉडी और स्क्रीन प्रेज़ेंस  
फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही फैन्स कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करते नहीं थक रहे, जिसमें उनका शार्प फ्रेम, एथलेटिक बिल्ड और एक ऐसा आत्मविश्वास नज़र आ रहा है, जो स्क्रीन पर तुरंत नज़र आता है। उनकी मूवमेंट्स इतनी ज़बरदस्त है कि गाने का हर शॉट और भी आकर्षक बन जाता है।

गाने की सबसे बड़ी चर्चा है टैटूज़ 
जी हाँ, गाने में कार्तिक के स्टाइलिश और स्मार्टली प्लेस्ड टैटूज़ ने आते ही उनके दर्शकों के साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं। सच कहें तो फिल्म के टोन के हिसाब से ये उनके लुक को एक कूल, रिबेलियस और मैग्नेटिक एज़ देते हैं।

कलरफुल, वाइब्रेंट और फैशन-फॉरवर्ड स्टाइलिंग
बोल्ड रंग, लेयर्ड टेक्सचर्स, वाइब्रेंट प्रिंट्स और फिटेड सिलुएट्स से भरपूर कार्तिक की स्टाइलिंग, इस ट्रैक का पूरा मूड सेट कर देती है और हर फ्रेम यंग, कॉन्फिडेंट और रोम-कॉम एनर्जी से भरा हुआ दिखता है।

बोले तो शुद्ध कार्तिक आर्यन चार्म
अंत में, इस गाने का असली जादू है, कार्तिक के स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उनका जादुई अंदाज़, उनकी मासूमियत के साथ उनका सेक्सीनैस और शरारती मुस्कान वाली गहरी नज़र। इसके अलावा अनन्या के साथ उनकी प्लेफुल केमिस्ट्री तो कमाल है ही। सच पूछिए तो यही वो कार्तिक हैं, जिन पर आज पूरा देश फ़िदा है। हालांकि इस टाइटल ट्रैक के आते ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की चर्चा और एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है और इसी के साथ बढ़ गई है कार्तिक आर्यन को देखने की दर्शकों की चाह, जो ये साबित करती है कि क्यों, वे बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और सबसे ज़्यादा सराहे जानेवाले स्टार्स में से एक हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!