पाकिस्तान में पुरातत्व खोज में मिला शेरशाह सूरी का ऐतिहासिक ठिकाना, हड़प्पा के पास निकली 16वीं सदी की सराय !

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 07:23 PM

16th century inn from sher shah suri era uncovered in pakistan punjab

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हड़प्पा के पास पुरातत्व विभाग ने शेरशाह सूरी के युग की 16वीं सदी की सराय की खोज की है। यह सराय शेरशाह सूरी मार्ग पर स्थित थी, जहां डाक काफिले विश्राम करते थे। खुदाई में कमरे, बरामदा, जलाशय और खिलौने जैसी वस्तुएं मिलीं।

Islamabad: पाकिस्तान में पंजाब सरकार के पुरातत्व विभाग ने लाहौर से लगभग 220 किलोमीटर दूर हड़प्पा के खंडहरों के पास शेरशाह सूरी के युग की, 16वीं सदी की सराय (विश्राम स्थल) को खोजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह सराय मुख्य शेर शाह सूरी मार्ग के दक्षिणी हिस्से पर स्थित है। यह शेर शाह सूरी (1540-1545) के समय डाक काफिलों के लिए विश्राम स्थल था।

 

शेर शाह सूरी एक अफगान शासक थे जिन्होंने मुगल साम्राज्य को कुछ समय के लिए हटाकर सूर साम्राज्य की स्थापना की थी। उन्होंने 1540 में मुगल बादशाह हुमायूं को हराकर अपने वंश का साम्राज्य स्थापित किया था, लेकिन सूर साम्राज्य बहुत समय तक नहीं चला, और 1545 में शेरशाह सूरी की मृत्यु के बाद मुग़ल साम्राज्य ने नियंत्रण हासिल कर लिया। पंजाब के पर्यटन सचिव डॉ. एहसान भुट्टा के अनुसार, स्थल पर मिलीं ईंट हड़प्पा काल की हैं, लेकिन इसमें शेर शाह सूरी के युग की विशेषताएं भी मौजूद हैं, जैसे बरामदा, जलाशय आदि।

 

उन्होंने कहा, “अधिक खुदाई करने से हमें यहां रहने वाले लोगों की जीवनशैली के बारे में पता चलेगा। उम्मीद है कि हड़प्पा काल की और भी विशेषताएं सामने आएंगी।” उन्होंने बताया कि पुरातात्विक खुदाई में उत्तरी दिशा में मुख्य द्वार और द्वार के दोनों ओर तीन कमरे मिले हैं। एक त्रिकोणीय क्षेत्र (45x30 मीटर) मिला है, जिसमें कई छोटे कमरे और एक प्रवेश द्वार भी पाया गया। टीम को खेल की वस्तुएं, चूड़ियों के टुकड़े, पहिए, खिलौना गाड़ी आदि भी मिले हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!