अमेरिका में नहीं रुक रही गोलीबारी की घटनाएं, अब वाशिंगटन में अंधाधुंध फायरिंग में 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 30 Mar, 2025 05:32 AM

2 people killed in shooting during party in tacoma washington

अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पियर्स काउंटी शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि इस सिलसिले में एक किशोर को...

सिएटलः अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पियर्स काउंटी शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि इस सिलसिले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। विभाग ने उसकी उम्र नहीं बताई। 

बयान के अनुसार रात 12.30 बजे से कुछ पहले, पुलिस को सूचना मिली कि 30 से 40 युवा लोग एक घर में हो रही पार्टी से भाग रहे हैं और चिल्ला रहे हैं। विभाग ने बताया कि गोलीबारी से आसपास के घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि दो हथियार बरामद हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!