पाकिस्तान के KP में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकवादी ढेर

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 07:41 PM

2 terrorists killed as police foil terror plot in nw pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक बड़े आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को...

Peshawar: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने एक बड़े आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने पेशावर शहर के उर्मर पयान इलाके में रात भर खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए अभियान के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

 

यह इलाका कभी सबसे बड़े अफगान शरणार्थी शिविरों में से एक था। सीटीडी के अनुसार, मारे गए दोनों संदिग्ध आतंकवादी एक संवेदनशील स्थान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, एक आत्मघाती जैकेट, एक एसएमजी राइफल, एक पिस्तौल और कई गोलियां बरामद की गईं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!