अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मिनी वैन में विस्फोट में 7 लोगों की मौत, 9 घायल

Edited By Updated: 23 Jan, 2022 07:39 AM

7 killed 9 injured in minivan explosion in afghanistan s herat province

अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में शनिवार को एक मिनी वैन में बम विस्फोट के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। तालिबान के अधिकारियों ने ...

इस्लामाबादः अफगानिस्तान के पश्चिम में स्थित हेरात प्रांत में शनिवार को एक मिनी वैन में बम विस्फोट के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। तालिबान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

हालांकि, पूर्व में इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान में अन्य जगहों पर नागरिकों और तालिबान नेताओं पर इसी तरह के हमलों की जिम्मेदारी ली थी। शनिवार को हुआ विस्फोट हेरात में इस तरह का पहला हमला है। तालिबान के स्थानीय अधिकारी नईमुलहक हक्कानी ने कहा कि जांच जारी है। 

पश्चिमी हेरात में तालिबान के एक खुफिया अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि बम वैन के ईंधन टैंक से जुड़ा था। हेरात एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख इब्राहिम मोहम्मदी ने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें प्रांतीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!