Beauty Industry: यहां लड़कियां जवां दिखने के लिए ले रहीं लाशों का सहारा, खूबसूरती निखारने के लिए कर रहीं 90 लाख तक खर्च

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 12:03 PM

a strange treatment is gaining popularity in america using corpses

सुंदर दिखने और परफेक्ट बॉडी शेप पाने की चाहत में इंसान किस हद तक जा सकता है इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण अमेरिका से सामने आया है। यहां एक नया ब्यूटी ट्रीटमेंट ट्रेंड कर रहा है जिसमें दान की गई लाशों (Cadavers) से निकाली गई चर्बी का इस्तेमाल किया जा...

AlloClae Cadaver Fat : सुंदर दिखने और परफेक्ट बॉडी शेप पाने की चाहत में इंसान किस हद तक जा सकता है इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण अमेरिका से सामने आया है। यहां एक नया ब्यूटी ट्रीटमेंट ट्रेंड कर रहा है जिसमें दान की गई लाशों (Cadavers) से निकाली गई चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 'एलोक्ले' (AlloClae) नामक इस ब्रांड के तहत किए जाने वाले इलाज से लोग अपने ब्रेस्ट और कूल्हों का साइज बढ़ा रहे हैं।

कैसे तैयार होती है लाशों वाली चर्बी?

यह प्रक्रिया जितनी सुनने में डरावनी है उतनी ही वैज्ञानिक भी है। यह फैट केवल उन शरीरों से लिया जाता है जिन्हें मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया हो। निकाली गई चर्बी को लैब में पूरी तरह साफ किया जाता है। इसमें से डीएनए (DNA) और जीवित कोशिकाओं को हटा दिया जाता है ताकि जब इसे किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में डाला जाए तो कोई इन्फेक्शन या रिएक्शन न हो। इस प्रोसेस्ड फैट को बिना एनेस्थीसिया दिए सीधे शरीर के वांछित हिस्सों में इंजेक्ट कर दिया जाता है।

PunjabKesari

किसे है इसकी जरूरत?

प्लास्टिक सर्जनों के मुताबिक यह ट्रीटमेंट उन लोगों के लिए वरदान बताया जा रहा है जो बहुत पतले हैं।

यह भी पढ़ें: Stage 1 Cancer Alert: सावधान! शरीर में दिखें ये संकेत तो हो सकता हैं स्टेज-1 का कैंसर, इसे न करें इग्नोर नहीं तो...

  1. BBL का विकल्प: पारंपरिक ब्राजीलियन बट लिफ्ट (BBL) के लिए शरीर में खुद की चर्बी होनी जरूरी है। जिन लोगों के पास खुद का फैट नहीं है वे इस डोनेटेड फैट का सहारा ले रहे हैं।

  2. वेट-लॉस दवाओं का असर: ओज़ेम्पिक जैसी दवाओं से वजन घटाने वाले लोग जिनके शरीर में ढीलापन आ गया है वे भी शेप पाने के लिए इसे चुन रहे हैं।

PunjabKesari

लाखों का खर्च और ऑवरग्लास फिगर का जुनून

मैनहट्टन की एक महिला ने हाल ही में अपने शरीर को परफेक्ट शेप देने के लिए इस ट्रीटमेंट पर करीब 40 लाख रुपये ($48,000) खर्च किए। इस ट्रीटमेंट की शुरुआत करीब 9 लाख रुपये से होती है और यह 90 लाख रुपये तक जा सकती है। यह पूरी प्रक्रिया महज एक घंटे के भीतर पूरी हो जाती है।

PunjabKesari

नैतिकता पर छिड़ी बहस

जहाँ कुछ लोग इसे मेडिकल साइंस की उपलब्धि बता रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इसके नैतिक पहलुओं (Ethical Issues) पर सवाल उठा रहा है। क्या खूबसूरती के लिए मृत शरीरों के अंशों का इस्तेमाल करना सही है? इसके अलावा, विशेषज्ञों ने इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति भी आगाह किया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!