अमेरिकाः केंटकी में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

Edited By Updated: 07 Jul, 2024 08:20 AM

america 4 people killed 3 injured in indiscriminate firing in kentucky

अमेरिका के केंटकी के एक घर में शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के केंटकी के एक घर में शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति बाद में घर से भागने के दौरान मारा गया। उसने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की कार का पीछा किया और इसी दौरान संदिग्ध की कार खाई में गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। 

शहर के पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस जब सुबह लगभग दो बजकर 50 मिनट पर फ्लोरेंस के एक घर पर पहुंची तो वहां सात लोगों को गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!