अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन से पहले ट्रंप मनाएंगे दीवाली, निजी रिजॉर्ट में आतिशबाजी का भी प्लान

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Oct, 2022 10:26 AM

america trump will celebrate diwali before president biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है।

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है। बाइडन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी। व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है।

 

इस बीच, रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रंप अपनी पार्टी के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में दीपावली मनाएंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने बताया कि चार घंटे तक इस पर चर्चा की गई। ट्रंप की टीम आतिशबाजी करने की योजना भी बना रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!