मोरक्को में कुदरत का कहर: बाढ़ में डूबे शहर, 37 लोगों की मौत
Edited By Tanuja,Updated: 15 Dec, 2025 06:52 PM

मोरक्को के तटीय शहर साफी में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कम से कम 37 लोगों की मौत हुई, दर्जनों घर और वाहन बह गए। हालात को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।
International Desk: मोरक्को के तटीय शहर साफी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से लगभग 70 घर और व्यवसाय जलमग्न हो गए और 10 वाहन बह गए।
स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि स्कूलों ने तीन दिनों के लिए बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण मोरक्को के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ आयी है और नुकसान हुआ है, जिनमें उत्तरी शहर टेटुआन व पहाड़ी शहर टिंगहिर शामिल हैं। मोरक्को की राजधानी रबात से 320 किलोमीटर से अधिक दूर अटलांटिक तट पर स्थित साफी शहर देश के महत्वपूर्ण मत्स्य पालन और खनन उद्योगों का एक प्रमुख केंद्र है।
Related Story

ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, रिश्तेदार की बरसी समारोह में जा रहे थे सभी

चार मंजिला मंदिर ढहने से 2 लोगों की मौत, अवैध निर्माण बना मौत का कारण !

रूस के कहर से तड़प रहा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले-जानबूझ कर युद्ध को खींच रहे पुतिन

Cyclone Ditwaha : चक्रवात ‘दित्वाह’ ने उजाड़ दिया भारत का पड़ोसी देश! अब तक 465 लोगों की मौत

साउथ अफ्रीका के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

सैन्य लड़ाई में नागरिक बने शिकारः स्कूल पर जानलेवा ड्रोन हमला, 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत

618 लोगों की मौत... भारी बारिश-तूफान ने मचाई तबाही, अब लैंडस्लाइड की चेतावनी

यहां स्कूल पर हुआ ड्रोन हमला, 33 बच्चों समेत 50 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

पाकिस्तान: स्पीडबोट और यात्री नाव के बीच टक्कर, 2 युवतियों की मौत व 18 लोग घायल

खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत व 11 घायल