संकटग्रस्त श्रीलंका की मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया, खाद्य सहायता के लिए देगा 2.2 करोड़ डॉलर

Edited By Updated: 21 Jun, 2022 11:58 AM

aus government announces 50 million dollars support for sri lanka

भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को आपातकालीन...

इंटरनेशनल डेस्कः भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए 2.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने का ऐलान किया है । ऑस्ट्रेलिया की गृह मंत्री क्लेयर ओ'नील की श्रीलंका यात्रा के दौरान सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई। ओ'नील ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से भी मुलाकात की।

 

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों की दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के वास्ते आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को तत्काल 2.2 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देंगे। ऑस्ट्रेलिया 2022-23 में विकास कार्यों के लिए भी श्रीलंका को 2.3 करोड़ डॉलर प्रदान करेगा।'' विज्ञप्ति में कहा गया कि यह स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुधार में सहयोग करेगा। इसमें महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर खासतौर पर जोर दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ये योगदान हाल में श्रीलंका के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को दिए गए 50 लाख डॉलर के अतिरिक्त है।''  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!