कनाडा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने वर्क परमिट और स्टडी वीजा पर लिया ये अहम फैसला

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 11:54 PM

big news for those going to canada

विदेश में नौकरी या पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है। Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) ने वर्क परमिट और स्टडी परमिट की प्रोसेसिंग टाइमलाइन को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक भारत से आवेदन करने...

नेशनल डेस्क : विदेश में नौकरी या पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है। Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) ने वर्क परमिट और स्टडी परमिट की प्रोसेसिंग टाइमलाइन को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक भारत से आवेदन करने वाले लोगों के लिए वर्क परमिट मिलने की प्रक्रिया पहले से थोड़ी तेज हो गई है। नई जानकारी के अनुसार, अब भारतीय आवेदकों को वर्क परमिट के लिए पहले जितना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे कनाडा में नौकरी का ऑफर पाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्क परमिट का इंतजार हुआ कम

IRCC की ताजा जानकारी के मुताबिक, पहले भारत से आवेदन करने वाले लोगों को वर्क परमिट मिलने में करीब आठ हफ्तों का समय लगता था। अब यह अवधि घटकर लगभग सात हफ्ते रह गई है। यानी प्रोसेसिंग टाइम में करीब एक हफ्ते की कमी आई है। हालांकि अन्य देशों के लिए यह समय लगभग स्थिर बना हुआ है, जबकि कुछ देशों के लिए इंतजार पहले से ज्यादा बढ़ गया है।

कुछ देशों के लिए बढ़ा वेटिंग टाइम

रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया और फिलीपींस जैसे देशों के आवेदकों के लिए वर्क परमिट की प्रक्रिया अब पहले से अधिक समय ले रही है। वहीं पाकिस्तान से आवेदन करने वाले लोगों को वर्क परमिट के लिए करीब 30 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है।

स्टडी परमिट की प्रक्रिया पहले जैसी

कनाडा में पढ़ाई की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए भी स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। IRCC के मुताबिक भारत से स्टडी परमिट के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को औसतन चार हफ्तों में अनुमति मिल रही है। स्टडी परमिट और वर्क परमिट दोनों को अस्थायी निवास (टेंपरेरी रेजिडेंस) की श्रेणी में रखा जाता है, क्योंकि इसके तहत व्यक्ति को सीमित अवधि के लिए ही कनाडा में रहने और काम करने या पढ़ाई करने की अनुमति दी जाती है।

फॉल इनटेक के छात्रों को मिलेगा फायदा

प्रोसेसिंग टाइम कम होने का सीधा लाभ उन भारतीय छात्रों को मिलने वाला है जो आने वाले फॉल सेमेस्टर में कनाडा के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। जहां कुछ देशों में छात्र वीजा मिलने में ज्यादा समय लग रहा है, वहीं कनाडा में स्टडी परमिट की प्रक्रिया अपेक्षाकृत तेज रहने से भारतीय छात्रों के लिए वहां पढ़ाई के अवसर आसान बने हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!